प्रोजिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के पौधों के लिए प्रयुक्त सामान्य शब्द।
Progymnospermopsida
प्रोजिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा
संवहनी पादपों का एक वर्ग जिसका विकास डिवोनियन युग में हुआ और ये कार्बनी युग तक विद्यमान रहे। इन पौधों की दारु की रचना आवृतबीजियों जैसी होती है और जनन क्रिया पर्णांगों जैसी।
Prolate
दीर्धाक्ष
(परागकण) लम्बूतरे अर्थात् जिनके दो ध्रुवों के बीच की दूरी विषय व्यास से अधिक होती है।
Promonosaccites
प्रोमोनोसैक्काइटीज़
परागाणु उप अधोप्रभाग, जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनमें प्रोमोनोसैक्कस होता है।
Propinaceae
प्रोपाइनेसी
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कोनीफरेलीज़ गण का एक अनंतिम कुल। जुरैसिक-ट्राइएसिक कुल के ये काष्ठ चीड़ कुल के जैसे होते हैं।
Propityales
प्रोपिटिएलीज़
संवहनी पादपों के प्रोजिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक गण। कार्बनी युग के इन पौधों में बीजागुधानी सवृन्त होती है।
Propitys
प्रोपिटिस
संवहनी पादपों के प्रोजिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक वंश। कार्बनी युग के इन पौधों के तने में प्राथमिक जाइलम के दो अंतरारंभी संपूल होते हैं।
Prothalial cell
प्रोथैलियल कोशिका
पुंयुग्मकोद्भिद् का प्रतिनिधित्व करने वाली कोशिका जैसे-
Protolepidodendrales
प्रोटोलेपिडोडेन्ड्रेलीज़
संवहनी पादपों के लाइकॉप्सिडा वर्ग का एक गण। डिवोनियन- साइल्यूरियन युग के इन शाकीय पौधों में बीजाणुधानियॉ लघुपर्णों में बिखरी होती हैं।