परागाणु उप प्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनमें त्रिअर चिह्न के ऊपर पेरिस्पोर होता है।
Perispore
परिबीजाणु
(1) कुछ पौधों के गुरुबीजाणुओं के चारों ओर निक्षिप्त आवरण जो टेपेटम कोशिकाओं की अन्तर्वस्तुओं के अवशेष होते हैं।
Perisporium
पेरिस्पोरियम
(1) बीजाणुओं के चारों ओर का आवरण या झिल्ली।
Permian
पर्मियन
(1) पेलियोजोइक शैल समूहों का एक प्रभाग। 23.5 से 28 करोड़ वर्ष पूर्व बने इन शैलों ने वनस्पति जात (फ्लोरा) के कई विशाल परिवर्तन देखे हैं।
Peronosporoides
पेरॉनोस्पोरॉइडीज़
ओलिगोसीन युग का एक कवक वंश। इसकी पुंधानी तथा अण्डधानी पेरोनोस्पोरा जैसी होती है।
Petiole trace
पर्णवृन्त-आरेश
= leaf trace
Petrifaction
अश्मीभूतावशेष
जीवाश्मों का एक प्रकार। इसमें जीवाश्मीभवन के दौरान जीव या जीवाश्म एक सान्द्र खनिज घोल में डूब जाते हैं। इसके फलस्वरुप खनिज उसकी ऊतकों में प्रवेश करके उसे कठोरता प्रदान कर देते हैं।
Phlebopteris
फ्लीबॉप्टेरिस
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के मैटोनिएसी कुल का एक अनंतिम वंश। ट्राइएसिक-जुरैसिक युग की ये पत्तियाँ पंजेदार होती हैं।
Phloem
फलोएम
संवहनी-पूल का वह भाग जिसमें से होकर पत्तियों में निर्मित पोषक पदार्थ पौधे के अन्य निचले भागों को जाता है। इस कोमल भाग का अश्मीभवन नहीं हो पाता।
Phyllosperm
फिलोस्पर्म
वे पादप जिनमें बीजाण्ड पत्तियों पर लगते हैं; जैसे टेरिडोस्पर्मेलीज़ साइकैडेलीज़ तथा साइकैडिऑइडेलीज़।