परागाणु की संरचना तथा उसके अलंकारों को दर्शाने वाला आरेखा।
Palynology
परागाणुविज्ञान
वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसमें परागकण तथा बीजाणुओं का अध्ययन होता है। परागाणुओं का बाह्य चोल दृढ़ होता है तथा इस कारण वह जीवाश्म रूप में परिरक्षित रह जाता है। जावाश्मी परागाणु तैलधारक संस्तरों के विषयक में उपयोगी सूचना देते हैं।
Palynomorphs
परागाणु संरूप
विविध प्रकार रे परागाणु समूह, जो सूक्ष्म जीवाश्मी अध्ययन में सामने आते हैं।
Palynostratigraphy
परागाणु स्तर विन्यास
किसी स्तर में विद्यमान परागाणु प्रकारों का निर्धारण जिसके माध्यम से वनस्पति के प्रकार आदि का पता लगता है तथा उस युग के पेड़-पौधे तथा जलवायु विषयक सूचना प्राप्त की जाती है।
Pandaniidites
पैन्डेनीईडाटीज़
परागाणु उप-प्रभाग मोनोस्पोरिनीज का एक वंश।
Paper coal
कागजी कोयला
कोयले का एक प्रकार जिसमें क्यूटिकल के अंश होते हैं। इसकी पतली परतों को उतार कर सीधे ही क्यूटिकल का अध्ययन किया जा सकता है।
Paracalamites
पैराकैलैमाइटीज़
संवहनी पादपों के इक्वीसिटेलीज़ गण का एक वंश। कार्बनी पर्मियन युग के इन पादपों के तनों में पत्तियाँ नहीं होती।
Paracytic
पराकोशिकीय
(रंध्र संमिश्र) जिसमें द्वार-कोशिका को घेरे रहने वाली दो सहायक कोशिकाओं का अक्ष द्वार-कोशिका के लम्बे अक्ष के समान्तर होता है।
Parahexacytic dipolar
पराषट्कोशिकीय द्विध्रुवी
(रंध्र संमिश्र) जिसमें चार लम्बी पार्श्विक तथा दो ध्रुवी सहायक कोशिकाएँ होती हैं।
Parallelodromous
समान्तरगामी
(शिरा विन्यास) जिसमें पर्णाधार से एक से अधिक प्रथमिक शिराएँ निकलती हैं और समान्तर चलती हैं।