निष्पत्रक
ऐसा रसायन जो पत्तियों को पौधों से अलग कर देता है।
Defoliation
विपत्रण
पेड़ों अथवा क्षुपों (झाड़ियों) से पत्तों का गिर जाना।
Deforestation
वनोन्मूलन
वनों को पुन: पौधारोपण के बिना नष्ट करना।
Degasification
विगैसन
ऐसा जल उपचार, जिसके द्वारा जल में घुली गैसों को अलग किया जाता है।
Degeneration
अपह्रासन
जीव के किसी भाग के ऊतकों का इस प्रकार क्षरण होना कि वे अपना कार्य करना बंद कर दें।
Deglaciation
विहिमनदन
किसी बर्फ चादर या हिमनद का क्षरण के कारण अपनी सीमा से पीछे हटना।
Degradation
निम्नीकरण
भौतिक, रासायनिक या जैविक प्रक्रियाओं द्वारा जटिल पदार्थों का सरलतर पदार्थों में परिवर्तित होना।
Dehumidifier
निराद्रीकारक
एक ऐसी युक्ति या पदार्थ जिसके द्वारा नमी या आर्द्रता को कम किया जाता है।
Delphi method
डेल्फी विधि
मूल्यांकनकर्ता की नामिका के सदस्यों से ऐसे प्रश्नों पर सहमति प्राप्त करने की विधि जो अपेक्षतया महत्वपूर्ण मूल्यगत निर्णयों से संबंधित हों।
Delta
डेल्टा
नदी और महासागर के संगम - स्थल पर एकत्र मृदायुक्त स्थल या मुहाना।