logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Zanthoxylum Alatum
जैंथोजाइलम एलेटम
जैंथोजाइलम की एक जाति, जिसे सामान्य भाषा में तेजबल कहते हैं। मसालों व दंत औषधियों के रूप में इसके फलों का उपयोग होता हैं।

Z-chromosome
जैड-गुणसूत्र
लिंग निर्धारण से सहचरित ऐसा गुणसूत्र जो यमयुग्मकी लिंग (नर) में जो प्रतियों में दो और विषमयुग्मकी लिंग (मादा) में एक प्रति में विद्यमान रहता है।

Zea Mays (maize, Indian Corn)
जिया मेज, मक्का
जिया की एक जाति जिसका सामान्य नाम मक्का है। मक्का के मादा फूलों की वर्तिका तथा वर्तिकाग्र, मुलायम रेशमी रेशों जैसे बाहर लटकते रहते हैं

Zinnia
जिनिया
कम्पोजिटी कुल का वंश (जीनस) विशेष। ये पौधे बागों में लुभावने पुष्पों के लिए उगाए जाते हैं।

Zone Of Elongation
दीर्घकरण प्रदेश
कोशिका विभाजन से लंबाई की दिशा में बढ़ने वाला पौधे का भाग।

Zoogloea
श्लेष्मावृत जीवाणु
जीवाणु की वह अवस्था जिसमें उनका समूह एक श्लेष्मिक पदार्थ में स्थापित हो जाता है।

Zoophilous
प्राणिपरागित
कीटों के अतिरिक्त अन्य जंतुओं द्वारा परागित फूल।

Zoospore
जलबीजाणु
एक प्रकार के अलैंगिक बीजाणु, जो पक्ष्माभिका आदि की सहायता से गति करते हैं।

Zygomorphic
एक व्यासममित
वे पुष्प जो केवल एक ही उर्ध्वाधर (वर्टिकल) तल से काटे जाने पर जो दो नितांत समान भागों में विभाजित हो सके जैसे मटर का फल।

Zygomycetes
जाइगोमाइसिटीज
कवकों के फाइकोमाइसिटीज वर्ग का एक उपवर्ग जिसका मुख्य लक्षण है संयुग्मन के फलस्वरूप युग्माणु (जाइगोस्पोर) का बनाना जैसे म्यूकर, राइजोपस।


logo