logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bacillus Anthracis
बेसिलस एन्थ्रेसिस
बेसिलस वंश की एक जाति। यह ऐन्थ्रक्स नामक बीमारी पैदा करता हैं।

Bacillus Radicicola / Rhizobium Leguminosarum
बेसिलस रेडिसिकोला / बेसिलस लेग्यूमिनोसेरम
बेसिलस वंश (जीनस) की एक जाति। यह जीवाणु प्रायः शिंबी कुल के पौधों की मूल गुलिका में होती है। यह सीधा ही वायुमंडल की नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है।

Back Cross
प्रतीप संकर, प्रतीप संकरण
संतति जीव का अपने जनकों में से किसी एक के साथ संकरण।

Backward Mutation
प्रतीप उत्परिवर्तन
उत्परिवर्ती का अपने मूल रूप में प्रत्यावर्तन।

Bacteria
बैक्टीरिया
एक-कोशिकी सूक्ष्मजीवों का एक विशाल वर्ग। इन केन्द्रकहीन और पर्णहरितहीन जीवों में जनन-क्रिया असूत्री विभाजन द्वारा होती हैं। केन्द्रक के स्थान पर क्रोमेटिन पदार्थ व्याप्त रहता है। जीवाणुओं का वर्गीकरण आकृति के अनुसार किया जाता है। उदाहरण -
1. दण्डाणु (बैसिलाइ) - दंड जैसे,
2. गोलाणु (कोक्काइ) - बिन्दू जैसे,
3. सर्पिलाणु (स्पिरिलाइ) - लहरदार आदि।

Bacteriophage (phage)
जीवाणुभोजी
जीवाणुओं को संक्रमित करने वाला वाइरस।

Bacteriostatic
जीवाणुनिरोधी
जीवाणु के परिवर्धन को रोकने या संदमन करने वाला (कोई कारक या पदार्थ)।

Bacterium
बैक्टीरियम
1. बैक्टीरिया का एकवचन।
2. जीवाणुओं के दंडाणु उपवर्ग का एक वंश विशेष।

Balanced Lethal
संतुलित घातक
तद्रूप प्रजनन करने वाला विषमयुग्मज जिसमें युगिमत गुणसूत्रों में से प्रत्येक में विभिन्न धातक जीन इस प्रकार स्थित होते हैं कि जीन विनिमय प्रायः नहीं होता।

Bark
छाल
द्वितीयक कैम्बियम के बाहर के सभी ऊतक, जो सामान्यतः वृक्ष का बाहरी कड़ा आवरण बनाते हैं।


logo