logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Dalbergia Sisso
डल्बर्जिया सिस्सो
डल्बर्जिया की एक जाति, जिसे सामान्य भाषा में शीशम कहते हैं।

Darwinism (darwinian Theory)
डारविनवाद
डार्विन द्वारा सन् 1859 में प्रतिपादित विकास प्रक्रम का एक सिद्धान्त इसके अनुसार जीव की उन विचल विविधताओं का प्राकृतिक वरण होता है जो वातावरण के अनुकूलतम होती है। इस प्रकार उपयुक्ततम जीव ही जीवन-संघर्ष में सफल होते हैं और उपयुक्त जीवों के जीवित रहते ही नई जातियों की उत्पत्ति होती हैं।

Date Palm
खजूर
जालकुल (पामी) के वंश फीनिक्स का सामान्य नाम। इसका वृक्ष लम्बा पत्तियां पक्षाकार (पिन्नेट) और पुष्प बड़े, गुच्छमय व एकलिंगाश्रयी होते हैं।

Daughter Cells
संतति कोशिकाएं
मातृ कोशिका के विभाजन से उत्पन्न नव कोशिकाए।

Daughter Colony
संतति कालोनी
मौलिक कॉलोनी से उत्पन्न और सामान्यतः उसी के अंतर्गत स्थित नई कॉलोनी।

Daughter Nucleus
संतति केन्द्रक
केन्द्रक के विभाजन से उत्पन्न नव केन्द्रक।

Deciduous
पाती, पर्णपाती
(पौधों के अंगों के संबंध में प्रयुक्त) वृद्धि काल के उपरांत झड़ जाने वाले, जैसे (1) वे पत्तियां जो पतझड़ में झड़ जाती हैं।

Decussate
व्यत्यस्थ
(तने पर पत्तियों आदि के विन्यास के संबंध में) जिसमें एक परस्पर सम्मुख जोड़ा अपने निकटवर्ती दूसरे जोड़े के साथ समकोण बनाए जैसे तुलसी में।

Dehiscence
स्फुटन
परिपक्व होने पर किसी अंग जैसे फल पराग-कोश, बीजाणुधानी आदि का फटना।

Dehiscent
स्फुटनशील
परिपक्व होने पर निश्चित सीवन पर स्वतः फट जाने वाला।


logo