logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Trypsin
ट्रिप्सिन
जंतु तथा पौधों का एक एन्जाइम विशेष।

Tube
नलिका, नली
(1) नली।
(2) खोखली लंबी संरचना जैसे कुछ युक्तदली दलपुंजों का नीचे का भाग जैसे फ्लॉक्स के फूल में।

Tube Cell
नली कोशिका
परागकण की वह कोशिका, जो पराग नलिका को जन्म देती हैं।

Tuber
कंद
एक प्रकार का भूमिगत रूपांतरित तना जो खाद्य पदार्थों के संग्रहण तथा वर्धी जनन का कार्य़ संपादित करती हैं। पार्श्वीय शाखाओं के सिरे पर अवस्थित इस शाखा पर कहीं-कहीं आँखें होती है, जोवस्तुतः गांठ होती हैं और जिनके कक्ष से अपरिवर्धित पत्तियां निकलती हैं जैसे आलू।

Tubercle
गुलिका
1. फलियों वाले पौधों की जड़ों की ग्रंथियां जिनमें नाइट्रोजन को स्थायी करने वाले जीवाणु होते हैं।
2. एक छोटा कंद (टचूबर)।
3. कंद (ट्यूबर) जैसी प्रतीत होने वाली जड़, जिसमें से अपस्थानिक मूल निकलते रहते हैं।

Tuberous
कंदिल, गांठदार
1. कंद जैसा।
2. कंद (टचूबर) उत्पन्न करने वाला।

Tuberous Root
कंदिल मूल
मोटी मांसल जड़ जो देखने में कंद (ट्चूबर) सी प्रतीत होती हैं किन्तु जिसमें कलिकाएं और शल्कपत्र नहीं होते जैसे डालिया।

Tubular Corolla
नलिकाकार दलपुंज
वह युक्तदली दलपुंज, जिसका नीचे का भाग जुड़कर एक नली-सी संरचना बनाता है जैसे फलॉक्स, जूही, सदाबहार आदि में।

Tunic
कंचुक
कोई बाह्य आवरण, जैसे प्याज आदि बल्बों के बाहर का झिल्लीनुमा आवरण।

Tunicated Bulb
कंचुकित शल्क कंद
वह शल्क कंद जिसमें चौड़े-चौड़े शल्क पत्र बिम्बाकार तने को इस प्रकार से परिवेष्टित किए रहते हैं कि वे काट में संकेंद्रित वलय से दिखाई देते हैं जैसे प्याज।


logo