logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Trichogyne
धानी अग्रिका
कुछ शैवालों के फलिकाजन (कार्पोगोनियम) का लंबा पतला उद्वर्ध, जिसमें से होकर नर युग्मक अंडधानी ऊगोनियम) में चला जाता है।

Trichome
त्वचा-रोम
विभिन्न रूपों और संरचनाओं के बाह्यत्वचीय बाल जैसे पतले निर्वर्ध, जो रस अवशोषण (जैसे मूल रोम), स्रवण (जैसे ग्रंथिलरोम), वाष्पोत्सर्जन और नियंत्रण आदि में सहायक होते हैं।

Tridax Procumbens
घावपत्ता
ट्राइडैक्स वंश की जाति जिसका सामान्य नाम घावफ्ता हैं।

Trihybrid
त्रिसंकर
वह जीव जो तीन जीन केंद्रों (जीन लोसाई) पर विषमयुग्मजी होता हैं।

Trilocular
त्रिकोष्ठकी
तीन कोष्ठकों (लोक्यूल) वाला अंडाशय, जैसे लिली का अंडाशय।

Trimerous
त्रितयी
तीन-तीन के समुदाय में विन्यस्त अवयव वाला, जैसे लिली और प्याज का फूल।

Triploid
त्रिगुणित
ऐसा व्यष्टि जिसमें अगुणित गुणसूत्रों के तीन समुच्चय (3 X) होते हैं।

Trisomic
एकाधिसूत्री
एक ऐसी द्विगुणित कोशिका जिसमें एक गुणसूत्र अधिक होता हैं।

Trivalent
त्रिसंयोजी
अर्धसूत्री विभाजन में तीन समजातीय गुणसूत्रों के योग से बनने वाली संरचना।

Tropism
अनुवर्तन
पौधों या उनके अंगों का वक्रण अथवा उनकी वृद्धि की दिशा में परिवर्तन, जो वातावरण के किसी दिशात्मक उद्दीपन से प्रेरित हों जैसे सूरजमुखी के तथाकथित फूल का प्रकाश की ओर मुड़ना।


logo