logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Neo-darwinism
नव डार्विनवाद
डार्विन के विकासवाद का नया रूप जिसमें उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) तथा वरण को विकास प्रक्रिया का आधार माना जाता है।

Neo-lamarckism
नव लैमार्कवाद
लामार्क के अनुयायियों द्वारा प्रतिपादित विकासवाद का अभिनव रूप जिसमें लामार्क के मतों को महत्व देने के साथ-साथ अन्य आधुनिक तर्कसम्मत मतों का भी समावेश हैं।

Nepenthes
नेपेंथीस
कीटाहारी पादपों का वंश विशेष इसकी पत्ती का अगला भाग घड़े का रूप धारण कर लेता हैं। घड़े के मुंह पर ढक्कन और अंदर मधुग्रांथियां होती हैं। इसके रंग व मधुरस से आकर्षित होकर कीट घड़े के अंदर प्रवेश करते हैं। ज्यों ही वे अंदर प्रवेश करते हैं त्यों ही ढक्कन बंद हो जाता हैं। कीड़े के छटपटाने से संवेदक-रोम कीड़े को नीचे जलीय रस में डुबों दोतो हैं। यह रस अम्लीय होता हैं और पचाने में सहायक होता हैं। इसकी कुछ जातियां अधिपादपी (एपीफाइट) होती है।

Neptunia Oleracea
नेप्चूनिआ ओलेरेसिआ
नेप्चूनिया की एक जाति। इस जलीय पौधे की पत्तियां छुईमुई की तरह संवेदनशील होती हैं।

Nerium Indicum
कनेर
एपोसाएनेसी कुल का एक मरूद्भिद पादप।

Nerium Odorum
नीरियम ओडोरम
नीरियम की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में कनेर कहते हैं। इसके लाल या सफेद पुष्प सुगंधित होते हैं।

Nitrification
नाइट्रीकरण
मिट्टी या मूल ग्रंथिका आदि के जीवाणुओं द्वारा वातावरण की नाइट्रोजन से नाइट्रोजनीय यौगिकों का निर्माण, जिससे मिट्टी की उर्वरता बड़ा जाती है।

Nitrogen Bacteria
नाइट्रोकारी जीवाणु
वे जीवाणु जो वातावरण की नाइट्रोजन को नाइट्रेट में बदल देते हैं।

Nitrogen Assimilation
नाइट्रोजन स्वांगीकरण
नाइट्रोजन से जीवाणुओं तथा अन्य रासायनिक विधियों द्वारा जटिल नाइट्रोजन यौगिकों (प्रोटिन आदि) के निर्माण की पौधों में होने वाली क्रिया।

Nitrogen Cycle
नाइट्रोजन चक्र
भूमि तथा पौधों में विभिन्न विधियों द्वारा वायुमंडल की स्वतंत्र नाइट्रोजन का नाइट्रोजनीय यौगिकों के रूप में स्थायीकरण और उनके पुनः स्वतंत्र नाइट्रोजन में परिवर्तित होने का अनवरत प्रक्रम।


logo