logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mistletoe
मिसलटो
लौरेंथेसी कुल के विस्कम एल्बम और फोराडेन्ड्रोन पलैबीसेन्स का सामान्य नाम। यह सेब, लाल मैपल आदि वृक्षों पर अर्धपरजीवी रूप में रहता हैं।

Mitochondria
सूत्रकणिका, माइटोकॉन्ड्रिआ
एक कोशिकांग जिसकी आंतरिक भित्ति के अंतर्वलन से अंगुलिनुमा संरचना (क्रिस्टा) बनती है तथा जो स्वशन के दौरान ए.टी.पी. के रूप में रासायनिक ऊर्जा को जनित करता है।

Mitosis
समसूत्रण, सूत्रीविभाजन, माइटोसिस
कोशिका विभाजन की वह प्रक्रिया जिसके परिणामस्वरूप दो संतति कोशिकाएं बनती हैं जिनमें कोशिका के गुणसूत्र जनक कोशिका के गुणसूत्रों के समरूप होता है।

Mitotic
सूत्री विभाजनीय
सूत्री विभाजन (माइटोसिस) से संबंधित।

Modification
रूपांतर
1. मिट्टी, नमी, प्रकाश आदि वातावरण के कारकों से पौधों में आई हुई व्यक्तिगत, अवंशानुगत (नॉन इनहैरिटबल) अल्प विभिन्नता।
2. प्रयोजन विशेष के ल ए किसी अंग का स्थायी रूप परिवर्तन, जैसे नागफनी के तने का पत्ती की आकृति का हो जाना।

Molecular Biology
अणु- जीव विज्ञान
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीन की आण्विक प्रकृति तथा उसकी जैव रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। जैसे अनुलेखन तता रूपांतरण आदि का।

Monandrous
एकपुंकेसरी
एक पुंकेसर वाला जैसे कुछ आर्किडा।

Monandry
एक पुकेसरता
एकपुंकेसरी (मोनैन्ड्रस) होने की अवस्था।

Moniliform
मालाकार
माला की आकृति का जैसे मोमोर्डिका की जड़ा।

Monoadelphous
एकसंघी
(पुष्पो के संबंध मे) जिसमें पुंकेसर के पुंतंतु परस्पर एक ही समूह में जुड़ गए हो जैसे मालवेसी कुल में।


logo