logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Marchantia
मार्केसिया
हैपेटिसी वर्ग के मार्केसिएसी कुल का वंश विशेष। इसके बीजाणुफद्भिद (स्पोरोफाइट) में पाद, स्फोटिकावृन्त (सीटा) और स्फोटिका (कैप्सूल) होते हैं। स्फोटिका में कई लंबी तर्कु के आकार की संरचनाएं होती हैं, जिन्हे इलेटर कहते हैं।

Margin
कोर, सीमा, तट
पत्ती अथवा किसी अन्य चपटे अंग का कोर (किनारा)।

Marginal
सीमांत
किसी अंग की सीमा (कोर) से संबंधित।

Marginal Placentation
सीमांत बीजांडन्यास
एक प्रकार का बीजांडन्यास, जिसमें बीजांड एकांडपी जायांग के अंडपपत्र (कार्पेलरी लीफ) की सीमा के पास-पास और उसके (सीमा के) समांतर स्थित हों जैसे मटर में।

Marigold
गेंदा
कम्पोजिटी कुल के कैलेन्डुला औफिसिनैलिस टेगेटीस एरेक्टा और टेगेटीस पटुला आदि का सामान्य नाम।

Maturation
परिपक्वन
जीव, जीवांग, ऊतक, कोशिका आदि का विभेदन, विशिष्टीकरण आदि क्रियाओं से गुजरते हुए वयस्क जीव में अपना स्थायी रूप एवं अपनी विशेष क्रिया करने की क्षमता प्राप्त कर लेना।

Mature
परिपक्व
जीव, जीवांग, ऊतक, कोशिका आदि जो विभेदन, विशिष्टीकरण आदि क्रियाओं से गुजर कर वयस्क जीव में अपना स्थायी रूप तथा विशेष क्रिया करने की क्षमता पा चुके हों।

Mechanical Tissue
यांत्रिक ऊतक
मोटी भित्ति वाली कोशिकाओं से बने ऊतक जो पौधे के शरीर और अंगों को शक्ति और सहारा देते हैं, जैसे दृढ़ ऊतक, स्थूलकोण ऊतक और काष्ठरेशा आदि।

Medicago Sativa
मेडीकागो सैटाइवा
मेडीकागो की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में गरारी या लूसर्न कहते हैं।

Medullary Ray
मध्यांश रश्मि
संवहन पूलों के मध्य भाग को भरने वाली मृदूतक (पैरनकाइमा) की पट्टियां जो मज्जा से फ्लोएम तक उरों के समान स्थित होती हैं।


logo