logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Literary (Use)
साहित्यिक (प्रयोग)
शब्द का ऐसा प्रयोग जो सामान्य बोलचाल की अपेक्षा साहित्य में उचित लगता हो।

Loan Word
आगत शब्द
दूसरी भाषाओं से आया हुआ शब्द।

Lexical Collocational
कोशीय अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो पदार्थ की संकल्पना से संबंधित हो। (grammatical meaning' के विरुद्ध)।

Linguistic Collocational
भाषिक अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो उसके भाषागत प्रयोग से संबंधित हो।

Literary Collocational
शाब्दिक अर्थ
देखिए- 'denotational meaning'।

Logical Sense
तर्क संगत आशय
वह आशय जो पदार्थों के गुण, धर्म पर आधारित हो। जैसे- 'जल' शब्द का आशय 'तरल पदार्थ' (क्योंकि जल ठोस या गैस नहीं है) इस प्रकार का आशय सामान्य रूप से पारिभाषिक शब्दों का होता है।

Lexicographical Word
कोशीय शब्द
ऐसी भाषिक इकाई जिसे कोश की प्रविष्टि के लिए शब्द के रूप में स्वीकार किया जाय।

Linguistic Word
भाषिक शब्द
देखिए- 'word'।

Local Word
स्थानीय शब्द
शब्द जो किसी स्थान विशेष के भाषा रूप में प्रचलित हो।


logo