logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Illustrative Picture
निदर्शित चित्र
देखिए- 'illustration'।

Infix
मध्य प्रत्यय
शब्द के मध्य जोड़ा हुआ शब्दांश।

Informal
अनौपचारिक
ऐसा शब्द प्रयोग जो प्रयोगकर्ताओं के मध्य अनौपचारिक संबंध का सूचक हो। देखिए- 'use'।

Inflection
पद प्रक्रिया / रूपसिद्धि
पद निर्माण की प्रक्रिया जिसमें प्रत्यय आदि की सहायता लेकर शब्द से पद बनाया जाता है। जैसे- 'लड़का' से 'लड़कों'।

Inflected Word
पद
पद प्रक्रिया से बनाया गया शब्द रूप (जैसे- 'लड़का' से 'लड़के', 'लड़कों' आदि) जो वाक्य में प्रयुक्त हो सके।

Informant
सूचक
वह व्यक्ति जिससे मौखिक रूप से सामग्री प्राप्त की जाए।

Inscriptions
अभिलेख
शिलाओं, ताम्रपत्रों आदि पर अंकित प्राचीन लेख।

Inscriptional Material
अभिलेखीय सामग्री
अभिलेखों से प्राप्त सामग्री। देखिए- 'inscriptions'।

Intimate
घनिष्ठ
शब्द प्रयोग जो प्रयोगकर्ताओं की घनिष्ठता या निकटता का सूचक हो। देखिए- 'use'।

I. P. A.
अन्तर्राष्ट्रीय- स्वन- वर्णमाला
International Phonetic Association' द्वारा निर्धारित लिपि, जो विभिन्न भाषाओं की ध्वनियों को अन्तर्राष्ट्रीय मानक रूप में लिखने के लिए प्रयुक्त की जाती है।


logo