logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Dialectal
बोली संबंधी
देखिए- 'dialect'।

Dialectism
बोलीगत प्रयोग
ऐसा शब्द अथवा प्रयोग जो क्षेत्र विशेष या समूह विशेष से संबंधित हो, अर्थात् मानक भाषा में सामान्यतः जिसका प्रयोग न होता हो।

Dialectology
बोली विज्ञान
भाषा विज्ञान की एक शाखा जिसमें बोलियों का अध्ययन किया जाता है।

Dictionary
शब्दकोश / कोश
शब्दों का ऐसा क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित संग्रह जिसमें शब्दों की अर्थ, प्रयोग आदि संबंधी जानकारी दी गई हो।

Diachronic Dictionary
कालक्रमिक कोश
वह कोश जिसमें एक ही भाषा के शब्दों में समय के दो भिन्न बिन्दुओं के बीच घटित विकास को दिखाया जाय, अर्थात् शब्दों के विकास क्रम का विवरण दिया जाए।

Dialect Dictionary
बोली कोश
ऐसा कोश जिसमें किसी क्षेत्र विशेष या समूह विशेष की बोली के शब्दों का समावेश हो। सामान्य रूप से इस प्रकार के कोश में मानक भाषा के शब्दों के क्षेत्रीय विकल्पों एवं भिन्न अर्थ प्रयोगों का समावेश रहता है।

Descriptive Dictionary
वर्णांनात्मक कोश / विवरणात्मक कोश
ऐसा कोश जिसमें समसामयिक शब्दों का समावेश हो। (descriptive dictionary : : historical dictionary)।

Dictionary Of Technical Terms
पारिभाषिक कोश / तकनीकी शब्द कोश
वह कोश जिसमें किसी विशेष विषय के तकनीकी शब्दों का समावेश हो।

Dictionary Scriptorium
कोश लेखागार / प्रविष्टि लेखागार
कोश की प्रविष्टि कार्डों के संग्रह को सुरक्षित रखने का स्थान।

Diagram
रेखाचित्र
किसी वस्तु के अर्थ को स्पष्ट करने के लिए बनाई गई रेखाएँ।


logo