logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Comparative Dictionary
तुलनात्मक कोश
वह कोश जिसमें शब्दों का विकास प्रस्तुत करते हुए सजात भाषाओं के शब्दों के तुलनात्मक विकास को प्रस्तुत किया गया हो।

Conceptual Dictionary
संकल्पनापरक कोश / संकल्पनानुसारी कोश
ऐसा कोश जिसमें प्रविष्टियों की व्यवस्था समानता रखने वाले भावों, विचारों, धारणाओं आदि के अनुक्रम से हों। इस प्रकार का कोश एक प्रकार का पर्यायवाची कोश होता है।

Construction Of Encyclo Paedia
प्रविष्टि संरचना
कोश में रखने हेतु शब्द से संबंधित सूचनाएँ (उच्चारण, व्याकरणिक आदि) देकर उसे प्रविष्टि रूप देने की व्यवस्था।

Comparative Equivalent
तुलनात्मक समतुल्य
ऐसे समतुल्य जो स्रोत भाषा के शब्द के कुछ अर्थों या प्रयोगों के समान हों। इस प्रकार के समतुल्य 'आंशिक' या 'निकट समतुल्य' हैं।

Complete Equivalent
पूर्ण समतुल्य
देखिए- 'absolute equivalent'।

Cannonical Form
मूल रूप
देखिए- 'base / basic form'।

Complex Form
मिश्र रूप
ऐसा शब्द रूप जिसमें कम से कम एक बद्ध रूप सम्मिलित हो। जैसे- 'सुपुत्र' मिश्र शब्द में 'सु'- एक बद्धरूप सम्मिलित है।

Constructed Form
पुनर्रचित रूप
सजात शब्दों की सहायता से नियमानुसार निर्मित काल्पनिक मूल रूप।

Central Meaning
केंद्रीय अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो शब्द के सामान्य अर्थघटकों पर आधारित हो तथा जिस अर्थ में वह सामान्य भाषा में प्रयुक्त होता हो। 'गधा' शब्द का केंद्रीय अर्थ 'प्राणी विशेष' है। 'मूर्ख' उसका केंद्रीय अर्थ नहीं है। वह उसका विशिष्ट अर्थ है। 'केंद्रीय अर्थ' के सूचक अन्य शब्द हैं 'मूल अर्थ; 'मुख्य अर्थ' 'प्रत्यक्ष अर्थ'।

Collocational
संगत समूह अर्थ
वह अर्थ जो संगत शब्दों के प्रयोग पर आधारित हो। देखिए- 'callocation'।


logo