logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Convention
रूढ़ि / परंपरा
शब्दों के प्रयोग की लोकमान्यता या प्रचलन। जैसे- हिंदी में 'सुन्दर चेहरे' के लिए 'चाँद' शब्द का प्रयोग करना एक प्रकार की लोक मान्यता या प्रचलन है।

Conventional
रूढ़िगत / परंपरागत
देखिए- 'convention'।

Corpus
विश्लेषण सामग्री
कोश निर्माण के लिए नियत सामग्री।

Criterial Features
विशिष्ट गुण
वे गुण / विशेषताएँ जो किसी एक वस्तु को अन्य वस्तुओं से अलग करती हैं।

Cross Reference
अन्योन्य संदर्भ
समान सूचना देने वाली प्रविष्टियों का परस्पर संदर्भ। कोश के संदर्भ में एक प्रविष्टि के द्वारा दूसरी प्रविष्टि के देखने का संकेत। जैसे- इस प्रविष्टि के नीचे वाली प्रविष्टि में ऊपर वाली प्रविष्टि का अन्योन्य संदर्भ है।

Crucial Features
देखिए- 'criterial feature'।

Crypto Semantics
गूढ़ अर्थ विज्ञान
गुप्त भाषाओं या विशिष्ट संहिताओं का अर्थगत अध्ययन।

Cultural Borrowing
सांस्कृतिक आदान
विभिन्न भाषा समुदायों के परस्पर संपर्क के कारण एक भाषा के संस्कृति- निष्ठ शब्दों का दूसरी भाषा में आगमन।

Cultural Language
सांस्कृतिक भाषा
1. वह भाषा जो सुसंस्कृत हो।
2. ऐसी भाषा जिसके साथ अन्य भाषा की संस्कृति का संबंध हो।
3. जिस भाषा से संस्कृति-निष्ठ शब्दों के आदान की प्रवृत्ति हो।

Children'S Dictionary
बाल कोश
बच्चों के उपयोगार्थ बनाया गया कोश जिसमें चित्रों आदि का अधिक प्रयोग किया गया हो। इस कोश के शब्द बच्चों की पुस्तकों आदि से संगृहीत किए जाते हैं।


logo