logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Morph
रूप
सार्थक लघुतम भाषिक इकाई।

Morpheme
रूपिम
एक या एक से अधिक रूपों का समूह, जिसकी समानार्थी अन्य कोई इकाई न हो।

Multilingual (Speaker)
बहु भाषा (भाषी)
वह व्यक्ति जो जीवन के विविध क्षेत्रों में एकाधिक भाषाओं का प्रयोग करता हो।

Multi Word (Lexical Unit)
बहु शब्दी (कोशीय इकाई)
कोशीय इकाई जिसमें एक से अधिक शब्द निहित हों। जैसे- 'जलवायु'।

Narrowed Meaning
संकुचित अर्थ
देखिए- 'meaning'।

Neologism
अभिनव शब्द / अभिनव प्रयोग
नए शब्दों का निर्माण या किसी शब्द का नए अर्थ में प्रयोग।

Nested
नीड़ बद्ध
प्रविष्टि में प्रधान शब्द देने के पश्चात् उस शब्द से संबंधित अन्य जुड़ा हुआ शब्द। जैसे इस प्रविष्टि 'nested' के अन्तर्गत नीचे दिए गए ∼ elements, ∼ entry ∼ item शब्द नीड़ बद्ध हैं।

Nested Elements
नीड़ बद्ध तत्त्व
वे सभी शब्द जो प्रधान शब्द से संबंधित होने के कारण, प्रधान शब्द से '∼' द्वारा नीड़ बद्ध किये जाते हैं।

Nested Entry
नीड़ बद्ध प्रविष्टि
प्रधान शब्द की प्रविष्टि के पश्चात् उससे संबंधित शब्द की दी हुई प्रविष्टियाँ। देखिए- 'nested'।

Nested Items
नीड़ बद्ध इकाई
देखिए = 'nested elements'।


logo