logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Central Meaning
केंद्रीय अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो शब्द के सामान्य अर्थघटकों पर आधारित हो तथा जिस अर्थ में वह सामान्य भाषा में प्रयुक्त होता हो। 'गधा' शब्द का केंद्रीय अर्थ 'प्राणी विशेष' है। 'मूर्ख' उसका केंद्रीय अर्थ नहीं है। वह उसका विशिष्ट अर्थ है। 'केंद्रीय अर्थ' के सूचक अन्य शब्द हैं 'मूल अर्थ; 'मुख्य अर्थ' 'प्रत्यक्ष अर्थ'।

Collocational
संगत समूह अर्थ
वह अर्थ जो संगत शब्दों के प्रयोग पर आधारित हो। देखिए- 'callocation'।

Connotational Collocational / Connotative Collocational
संपृक्तार्थ
शब्द के वाच्यार्थ / मुख्यार्थ के अतिरिक्त अन्य अर्थपरक सूचना। देखिए- 'connotation'।

Contextual Collocational
सांदर्भिक अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो संदर्भ पर आधारित हो।

Contrastive Collocational
विषमार्थ / व्यतिरेकी अर्थ
अर्थ जो परस्पर विषम हो। यथा 'अच्छा' का व्यतिरेकी अर्थ है 'बुरा'।

Denotative Collocational
वाच्यार्थ
शब्द की मुख्य आर्थी विशेषताओं पर आधारित अर्थ। देखिए- 'general meaning'।

Denotational Collocational
वाच्यार्थ
देखिए 'denotation'।

Derived Collocational
निष्पादित अर्थ
एक अर्थ पर आधारित दूसरा अर्थ। देखिए 'transferred meaning'।

Dictionary Collocational
कोशगत अर्थ
शब्द का वह अर्थ जो किसी संदर्भ के बिना सामान्य रूप से अभिव्यक्त होता है। कोश में शब्द का यही अर्थ दिया जाता है।

Direct Collocational
प्रत्यक्ष अर्थ
वह मुख्य अर्थ जिससे दूसरा अर्थ निष्पादित किया गया हो। देखिए 'central meaning or primary meaning'।


logo