म्यूकर कुल के कवकों आदि में पाई जाने वाली एक प्रकार की लैंगिकता। इसमें आकृति में बिल्कुल समान दो कवक-जाल क्षिन्न लिंगी जीवों का सा काम करते हैं। इन्हें + (धन) और - (ऋण) संज्ञाए दी जाती हैं। जब धन और ऋण कवक तंतु आपस में मिलते हैं, तब लैंगिक जनन होता हैं।
Heterotrophic
परपोषित
सरल कार्बनिक पदार्थों से स्वतः अपना भोजन निर्माण कर सकने में असमर्थ ऐसे पौधे परजीवी या मृतजीवी रहकर अपना जीवन निर्वाह करते हैं।
Heterozygote
विषमयुग्मज
समजात क्रोमोसोमो जोड़ों में समान विस्थल पर एक ही जीन के भिन्न विकल्पियों (Alleles) वाला जीव। ऐसे जीव से जीन के संदर्भ में दो पृथक प्रकार के युग्मक उत्पन्न होते हैं।
Heterozygous
विषमयुग्मजी
जीव या कोशिका की अवस्था जिसमें समान विस्थलों पर जीनों के भ्न्न विकल्पी उपस्थित होते हैं।
Hevea Brasiliensis
हेविया ब्रासीलिएंसस
हेविया की एक जाति, जिससे रहड़ प्राप्त होता हैं।
Hibiscus
हिबिस्कस
मालवेसी कुल का वंश विशेष।
Hibiscus Cannabinus
हिबिस्कस कैनेबिनस
हिबिस्कस की एक जाति (स्पीशीज), जिसे सामान्य भाषा में अम्बाड़ी कहते हैं। यह रेसे, रस्सियों, कागज, तेल, औषधि आदि बनाने के काम आता हैं।
Hibiscus Esculentus
हिबिस्कस इस्कुलेंटस
हिबिस्कस की एक जाति जिसे भिण्डी कहते हैं।
Hibiscus Rosa - Sinensis
हिबिस्कस रोजा-साइनेंसिस
हिबिस्कस की एक जाति जिसका सामान्य नाम जपा या जसुम है। इसे गुढ़हल भी कहते हैं।
Hibiscus Sabdarifa
हिबिस्कस सब्दारिफा
हिबिस्कस की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में लाल अम्बाड़ी कहते हैं।