एक्लिप्टा की एक जाति, जिसे सामान्य भाषा में भृंगराज कहते हैं। इस बूटी का औषधि और बालों के तेल बनाने में उपयोग होता हैं।
Ecology
पारिस्थितिकी, परिस्थिति विज्ञान
जीव-विज्ञान की वह शाखा, जिसमें जीव पर वातावरण के प्रभाव तथा जीवों के पारस्परिक संबंध का अद्ययन किया जाता हैं।
Ecosystem
पारितंत्र, पारिस्थितिक तंत्र
जैव समुदाय और पानी, हवा, मिट्टी आदि भौतिक वातावरण के मिलने से बना पारिस्थितिक तंत्र संरचना तथा कार्य की दृष्टि से इसे पारिस्थितिकी की मूलभूत इकाई समझा जाता हैं। उदाहरण-तालाब, वन आदि।
Ecotype
पारिस्थतिक प्ररूप
एक स्थायी उपजाति, प्रजाति अथवा संरूप जो एक आवास में सीमित हैं।
Ectogenesis
एक्टोजेनेसिस
एक कृत्रिम पर्यावरण में देह के बाहर किसी भ्रूण का विकास।
Ectogony
एक्टोगोनी
भ्रूण तथा भ्रूणपोष की बाह्य संरचनाओं पर परागण तथा निषेचन का प्रभाव।
Ectophyte
बहिः पादप
ऐसा पादप जो किसी अन्य जीव की बाहरी सतह पर पाया जाता हैं।
Ectoplasm
बहिः प्रद्रव्य, बहिद्रव्य, एक्टोप्लाज्म
कोशिकाद्रव्य का बाहरी भाग जो आंतरिक भाग की अपेक्षा अधिक दृढ़ और कम दानेदार होता हैं।
Egg
अंडा, अंड
स्री युग्मक, जो गतिहीन होता हैं।
Egg Apparatus
अंड समुच्चय
एक अंडकोशिका और दो सहायक कोशिकाओं का समूह जो भ्रूणपोष के बीजाण्डद्वार वाले सिरे पर स्थित होता हैं।