एक व्यष्टि विशेष जिसके समजात गुणसूत्रों के संगत विस्थलों पर समरूप युग्मविकल्पी होते हैं।
Homozygous
समयुग्मजी
जीव या कोशिका की अवस्था जिसमें समान विस्थलों पर जीनों के समान विकल्पी उपस्थित होते हैं।
Humus
ह्यूमस
भूरे-काले रंग का पदार्थ, जो जैव पदार्थों के अंशतया गलने-सड़ने से बनता है। यह मिट्टी का अंश हैं।
Hook
अंकुश, हुक
1. बोगेनविलिया, बेत आदि पौधों में पाया जाने वाला मुड़ा हुआ अंग, जो पौधे के आरेहण में सहायक होता है।
2. विकिरण हेतु इसी प्रकार का अंग जो किसी जीव आदि के शरीर से बीज को अटका देता हैं।
Hormone
हॉर्मोन
कार्बनिक पदार्थ जो पौधे में अत्यंत मात्रा में वर्तमान होने पर भी उपापचय, वर्धन आदि पर बहुत प्रभाव डालते हैं। ये मुख्यतः पौधों के वर्धनशील अंगों में उत्पन्न होकर दूसरे भागों में वितरण द्वारा पहुंच जाते हैं।
Host
परपोषी
वह जीव जिसके शरीर से किसी परजीवी जीव को आश्रय तथा पोषण मिलता है।
Hybrid
संकर
1. असमान आनुवंशिक प्रकृति वाले जीवों के लैंगिक संयोग से उत्पन्न।
2. इस प्रकार उत्पन्न जीव।
Hybridization
संकरण
1. दो असमान जनकों के संकर की क्रियाविधि।
2. विभिन्न स्त्रोतों से न्यूक्लीय अम्ल-रजुकों का अनीलीकरण।
Hybrid Vigour
संकर ओज
संकर का अपने जनकों से श्रेष्ठ होना।
Hydathode / Water Pore / Water Stoma
जलरंध्र
पत्तियों की शिराओं के सिरों पर के छोटे-छोटे छिद्र जिनमें से होकर भीतर का जल द्रव रूप में बाहर निकल आता हैं। ये द्वारा कोशिकाहीन रंध्र (स्टोमा) होते हैं।