logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

corporate author
समष्टि ग्रंथकार कोई सरकार, सरकारी विभाग, समिति या संस्था जो पुस्तकों के प्रकाशन की अनुमति दे तथा जिसे लेखक मान कर सूची पत्र में प्रविष्टि की जा सके। ग्रंथ में वर्णित विचारों तथा अभिव्यक्ति का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व उसी निकाय या उसके किसी अंग पर होता है और किसी व्यक्ति या व्यक्तियों पर निजी रूप में नहीं होता जो उसके अंग होते हैं या उसमें नहीं होता जो उसके अंग होते हैं या उसमें पदासीन रहते हैं या अन्य किसी प्रकार से उससे संबंधित होते हैं।

corporate body
समष्टि निकाय, निगमित निकाय वह संगठन या व्यक्तियों का समूह जो एक खास नाम से जाना जाता है तथा जो एक सत्ता के रूप में कार्य करता है या कर सकता हैं।

corporate entry
समष्टि प्रविष्टि सूची में वह प्रविष्टि जो किसी सरकार, सरकारी विभाग, समिति, सम्मेलन, संस्था, संघ आदि द्वारा प्रकाशित रचना के लिए उसके नाम से की जाए।

cover pocket
आवरण पॉकेट, आवरण जेब पुस्तक की जिल्द (समान्यतः पिछली) के अन्दर की ओर लगाई गई ऐसी जेब जिसमें नक्शा या उसी प्रकार की कोई अन्य सामग्री रखी जा सके।

cover title
आवरण शीर्षक, आवरण आख्या पुस्तक का वह शीर्षक जो प्रकाशक द्वारा दी गई जिल्द पर लिखा गया हो और मुख पृष्ठ पर दिए गए शीर्षक से भिन्न हो। यह जिल्दसाज के शीर्षक से भिन्न होता हैं।

cowcalf principle
गोवत्स न्याय एक ही विषय के दो पक्ष अ और ब एक दूसरे से भिन्न नहीं किए जाते हों और उन्हें एक ही इकाई माना जाता हो।

critical bibliography
समीक्षात्मक ग्रंथविज्ञान पुस्तक के भौतिक स्वरूप की जांच जिससे यथेष्ट रूप से पुस्तक के निर्माण एवं उसके ऐतिहासिक परिवेश का पता चलता हैं।

cross reference
प्रति निर्वेश सूची तैयार करते समय एक शीर्षक में दूसरे शीर्षक के लिए दिया गया संदर्भ।

Cutter classification
कटर वर्गीकरण सीo एo कटर द्वारा निर्मित वर्गीकरण पद्धति। इस पद्धति में सात सम्पूर्ण वर्गीकरणों की रूपरेखा में प्रत्येक पिछला वर्ग अगले वर्ग से अधिक सूक्ष्म होता है।

Cutter table
कटर सारणी सीo एo कटर द्वारा तैयार की गई वर्णानुक्रम योजना। इसमें उपनाम या शब्दों के आद्यक्षर के साथ दो या तीन अंकों का प्रयोग होता है।


logo