logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

umbral region
प्रच्छाया पाठकों की प्राथमिक रूचि के अनुकूल विषयों का व्यवस्थापन।

underground literature
गूढ़ साहित्य, गोपनीय साहित्य ऐसे प्रकाशन जिनका प्रकाशन एवं मुद्रण गोपनीय ढंग से हुआ हो। यह सामान्यतः राजनैतिक प्रकृति के होते हैं और इनमें सरकार के विरूद्ध बातें होती हैं।

union catalogue
संयुक्त सूची किसी पुस्तकालय संग्रह के सभी प्रलेखों की अथवा किसी देश अथवा उसके किसी भाग के सभी उपलब्ध प्रलेखों की समुच्चयित सूची।

unitary class
एक विषयक वर्ग ऐसा वर्ग जिसमें केवल एक ही सत्ता हो।

unitary group
एक विषयक समूह ऐसा विषय समूह जिसमें केवल एक और एक ही विषय हो।

unit card
आधार कार्ड मूल सूची कार्ड जो मुख्य प्रविष्टि के रूप में होता है। इससे अन्य प्रतिकृति तैयार कर और उसके ऊपर वांछित शीर्षक देकर अन्य प्रविष्टियां बनाई जा सकती हैं।

universal bibliography
सार्वत्रिक ग्रंथ-सूची विश्व की पुस्तकों की ग्रंथ-सूची। श्री कोनरॉड गेसनेर ने विश्व के महत्वपूर्ण प्रकाशनों की सूची तैयार करने का प्रयास किया था। बिब्लियोथिका यूनीवर्सल्स का प्रकाशन भी 1545 में हुआ था। वास्तव में विश्व में उपलब्ध महत्वपूर्ण प्रकाशनों की संपूर्ण सूची के अनेक प्रयास किए गए जो कभी पूर्ण नहीं हो पाये। ये प्रयास सार्वत्रिक ग्रंथपरक नियंत्रण के रूप में हैं।

Universal Decimal Classification (U.D.C.)
सार्वत्रिक दशामलव वर्गीकरण, यूनिवर्सल डेसिमल क्लासिफिकेशन हेनरी ला फान्टेन एवं पाल ओटलट ने 1895 में ब्रूसेल्स नगर में `इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल द बिब्लियोग्राफी नामक` संस्था की स्थापना की। 1905 में प्रथम संपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय संस्करण (फ्रेंच भाषा में) `मेन्युलद द रेपएटायर बिब्लियोग्रेफिक यूनीवर्सल` नाम से प्रकाशित हुआ। दूसरा संपूर्ण संस्करण 927/33 में `क्लासिफिकेशन डेसीमल यूनीवर्सल` नाम से (फ्रेंच भाषा में ही) प्रकाशित हुआ। तब से इसका कार्य आज तक प्रगति पर हैं।

universe of wholes
अखंड वस्तुओं की लोक सत्ता किसी विशिष्ट प्रकार की सत्ताओं का संपूर्ण लोक। उदाहरणार्थ साहित्य लोक, चाहे साहित्य किसी भी भाषा में लिखा हो।

upper link
ऊपरी श्रृखालांग अन्तिम कड़ी के अतिरिक्त कोई भी कड़ी।


logo