logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

back file
पिछले अंक, पूर्व अंकावली किसी पत्र-पत्रिका के वर्तमान अंक से पहले के अंकों का संग्रह।

balopticon
बैलोप्रकाश प्रक्षेपक, बैलोप्टिकॉन प्रक्षेप-उपकरण जिससे वस्तु द्वारा परावर्तित प्रकाश से प्रतिबिम्ब का प्रक्षेपण होता है।

basic class
मूलवर्ग, आधारिक वर्ग ज्ञान लोक के विषयों की वर्गीकरण पद्धति में मुख्य अथवा परंपरित वर्ग का सामान्य नाम।

basic classification
मूल वर्गीकरण विस्तृत विषयों तथा पुस्तकालय में सामान्य पाठकों की आवश्यकता के लिए उपयुक्त वर्गीकरण पद्धति का विवरण।

bias relation
अभिनति संबंध वह कला संबंध जिसमें कला-1 और कला-2 की अभिनति प्रकट की जाती है। यह संबंध वस्तुतः विषय के प्रतिपादन के दृष्टिकोण एवं विशेषज्ञों की आवश्यकतानुसार प्रदर्शित किया जाता है।

bibiliographic Classification
ग्रंथपरक वर्गीकरण 1. हैनरी एवैलिन बिल्स द्वारा तैयार की गई विद्वतापूर्ण व व्यापक वर्गीकरण पद्धति। इसमें सामान्य उप प्रभागों के प्रतिरिक्त उपतालिका भी दी गई है जिसका उपयोग डीवी के सामान्य उपविभाजन के सदृश्य किया जाता है। इसमें संकेतन आनुवर्णिक टिप्पण दिया गया है।

bibliographic index
ग्रंथ अनुक्रमणिका प्रकाशित ग्रंथों की अभिटिप्पणीयुक्त अथवा अभिटिप्पण रहित क्रमबद्ध सूची।

bibliographing
ग्रंथसूची विमर्श ग्रंथ सूची देखने की क्रिया।

bibliothecal classification
विन्यासात्मक वर्गीकरण पुस्तकालय के शेल्फों पर पुस्तकों के व्यवस्थापन की वर्गीकरण पद्धति।

binding edge
जिल्द कोर पुस्तक का वह किनारा या भाग जहां जिल्द बांधने के लिए सिलाई आदि की जाती है।


logo