logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Middle distillate
मध्य आसुत: परिष्करण प्रक्रम में और स्नेहक तेल प्रभाजों के मध्य का आसुत। इसमें मुख्यतः हल्के इधन तेल और डीजल ईंधन होते हैं।

Migration
अभिगमन: दरारों एवं छिद्रों के द्वारा तैलाशय-शैल में तेल या गैस की क्षैतिज या ऊर्ध्वाधर गति।

Mineral colza
खनिज कोल्जा: एक खनिज सील तेल जिसमें कमी-कमी सुअर की चर्बी मिली होती है। यह खनिक दीपों में कोल्जा या तोरिया के तेल के स्थान पर प्रयोग किया जाता है।

Mineral jelly
खनिज जैली: भारी अवशिष्ट तेलों और पैराफिन मोम युक्त एक श्वेत-पीत, अर्ध-ठोस उत्पाद जो निस्यंदन से प्राप्त होता है।

Mineral lard oil
खनिज वसा तेल: 60 से 90 प्रतिशत खनिज तेल और सुअर वसा का मिश्रण जिसका प्रयोग कर्तन तेल के रूप में किया जाता है।

Mineral oils
खनिज तेल: भूमिगत निक्षेपों से प्राप्त तेल। सामान्य रूप से इन्हें पैराफिनी और नैफ्थेनी तेलों में विभाजित किया जाता है। इसकी श्यानता-परास तेलों के समान होती है।

Mineral seal oil
खनिज सील तेल: किरोसिन और गैस तेल के मध्य का एक आसुत प्रभाज। यह सिगनल दीपों में, गैसोलीन की पुनः प्राप्ति के प्रक्रम में अवशोषण-माध्यम के रूप में तथा कीट-नाशकों में विलायक के रूप में प्रयुक्त होता है।

Mineral spirit
खनिज स्पिरिट: देखिए-petroleum spirit

Mineral turpentine
खनिज तारपीन: देखिए-petroleum spirit

Minimum charge
न्यूनतम प्रभार: दर-अनुसूची का एक नियम जो यह निर्धारित करता है कि किसी नियत अवधि के लिए प्रभार, निर्दिष्ट राशि से कम नहीं होगा।


logo