logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

निर्निमेष
जो पलक न गिराये, जिसमें पलक न गिरे।
वि.

निर्पक्ष
पक्षपात-रहित।
वि.
[सं. निष्पक्ष]

निर्फल
व्यर्थ, फलरहित।
वि.
[सं. निष्फल]

निर्बंध
रूकावट।
संज्ञा
[सं.]

निर्बंध
हठ, आग्रह।
संज्ञा
[सं.]

निर्बल
बलहीन, कमजोर।
वि.
[सं.]

निर्बलता
कमजोरी, शक्तिहीनता।
संज्ञा
[सं.]

निर्बहना
पार या दूर होना।
क्रि. अ.
(सं. निर्बहन)

निर्बहना
क्रम निभना या उसका पालन होना।
क्रि. अ.
(सं. निर्बहन)

निर्बाण, निर्बान
मुक्ति, मोक्ष।
उ.- सोई तुम उपदेशहू जो लहैं पद निर्बान-२९२४।
संज्ञा
[सं. निर्वाण]


logo