logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

निवृत्ति
विरक्ति, 'प्रवृत्ति' का विपरीतार्थक।
संज्ञा
[सं.]

निवेद
देवता का भोग।
संज्ञा
[सं. नैवेद्य]

निवेदक
निवेदन करनेवाला, प्रार्थी।
संज्ञा
[सं.]

निवेदन
प्रार्थना।
संज्ञा
[सं.]

निवेदन
समर्पण।
संज्ञा
[सं.]

निवेदना
बिनती या प्रार्थना करना।
क्रि. स.
[हिं. निवेदन]

निवेदना
समर्पण करना, नैवेद्य चढ़ाना।
क्रि. स.
[हिं. निवेदन]

निवेदित
निवेदन किया हुआ।
वि.
[सं.]

निवेदित
चढ़ाया या अर्पित किया हुआ।
वि.
[सं.]

निवेरत
वसूल करना, लेना, संग्रह करना।
उ.-सूर मूर अक्रूर गयौ लै ब्याज निवेरत ऊधौ-३२७८।
क्रि. स.
[हिं. निवेरना]


logo