logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

His Excellency
महामहिम राज्याध्यक्षों, राजदूतों और कुछ अन्य विशिष्ट पदाधिकारियों के लिए सम्मानसूचक संबोधन।

His Majesty
महामहिम किसी नरेश या सम्राट् के लिए प्रयुक्त सम्मानसूचक संबोधन।

Holy Alliance
पवित्र सहबंध सन् 1815 में रूस, आस्ट्रिया और प्रशा के मध्य हुई संधि जिसका प्रकट उद्देश्य ईसाई राजाओं में भ्रातृत्व भाव स्थापित करना था, परन्तु इसका वास्तविक उद्देश्य राजतंत्र की रक्षा तथा लोकतांत्रिक क्रांतियों का मिलकर दमन करना था।

Holy war
जिहाद, धर्मयुद्ध धर्म के प्रसार अथवा उसकी रक्षा के लिए लड़ा जानेवाला युद्ध। विशेषकर इस्लाम में इस युद्ध को पवित्र अथवा धर्मयुद्ध कहा गया है। वास्तव में यह शब्द ही इस्लाम धर्म से संबंधित है।

Homage
1. राजनिष्ठा, 2. नज़राना, 3. श्रद्धांजलि 1. वह पवित्र सामंती समारोह जिसमें कोई व्यक्ति किसी जागीर को प्राप्त करने के उपलक्ष्य में स्वयं को जागीर प्रदायक सामंत का सेवक उद्धोषित करता है और ऐसे संबंध में अन्तर्निहित अधिकारों तथा दायित्वों को स्वीकार करता है। 2. सामंती व्यवस्था के अंतर्गत जागीरदारों द्वारा दी जाने वाली भेंट और की जानेवाली सेवाएँ। 3. किसी व्यक्ति के मरणोपरांत उसके प्रति प्रदर्शित मनोभाव।

Home Government
बर्तानिया सरकार, स्वदेश सरकार लंदन स्थित ब्रिटिश शासन का वह अंग जो भारत के प्रशासन के लिए उत्तरदायी था, भारत में नियुक्त अंग्रेज प्रशासकों द्वारा `स्वदेश सरकार` के नाम से संबोधित किया जाता था। इसके तीन प्रमुख घटक थे इंडिया आफिस, भारत सचिव तथा भारत परिषद्। सन् 1935 में भारत परिषद् का स्थान तीन सदस्यों की परामर्शदात्री परिषद् ने ले लिया था।

Home rule
स्वशासन, होम रूल जब आयरलैंड युनाइटेड किंगडम (ग्रेट ब्रिटेन) का भाग था तो वहाँ स्वतंत्रता की माँग को लेकर जो आंदोलन चलाया गया उसे होम रूल या स्वशासन आंदोलन कहा जाता था। भारत में भी इससे प्रेरणा लेकर प्रथम महायुद्ध की अवधि में श्रीमती एनी बीसेन्ट और लोकमान्य तिलक ने इसी प्रकार का आंदोलन चलाया था जिसे होमरूल या स्वशासन आंदोलन कहा जाता था।

Honorary A.D.C.
अवैतनिक ए.डी.सी. किसी उच्चाधिकारी जैसे, राष्ट्रपति, राज्यपाल आदि के सहायक के रूप में कार्य करने वाला विश्वस्त व्यक्ति जिसे की गई सेवाओं के बदले में कोई वेतन नहीं दिया जाता, विशेषतया उच्च पदस्थ सैनिक अथवा नौसैनिक अधिकारी के सहायक के रूप में कार्य करनेवाला अधिकारी। ब्रिटिश शासन काल में, देशी राज्यों के राजाओं को गवर्नर जनरल के सम्मानार्थ अवैतनिक ए.डी.सी. नियुक्त किए जाने की परंपरा थी।

Horizontal union ( = horizontal combination)
समस्तरीय औद्योगिक संघ एक प्रकार का औद्योगिक संगठन जिसमें एक ही प्रकार के उत्पादन में लगे हुए उद्योग या कारखाने समस्तरीय रूप से एक नियंत्रण में संगठित होते हैं।

Hospital ship
अस्पताली जहाज़ डाक्टरों, नर्सों, दवाइयों तथा अन्य चिकित्सिक उपकरणों से युक्त जलपोत। विशेषकर समुद्री युद्ध में अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत घायल और बीमार नौसैनिकों के उपचार और सहायता करने वाला जहाज़ जिसमें चिकित्सा की सभी सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।


logo