logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

House of Lords
हाउस ऑफ लॉर्डस, लॉर्ड सभा इंग्लैंड की पार्लियामेंट का उच्च सदन। यह एक ऐतिहासिक संस्था है तथा विश्व का सबसे प्राचीन विधि-निर्माण करने वाला निकाय है। संगठन की दृष्टि से इसकी सदस्य संख्या 1000 से ऊपर है। इसके सदस्य निर्वाचित न होकर वंशानुगत होते हैं। पीयर बनाने का अधिकार प्रधान मंत्री के परामर्श से सम्राट को है। महिलाएँ भी अब इसकी सदस्य हो सकती हैं। अब सदस्यगण अपनी उपाधि एवं सदन की सदस्यता का परित्याग भी कर सकते हैं। लॉर्ड चांसलर लॉर्ड सभा का अध्यक्ष होता है जो ब्रिटिश मंत्रिमंडल का भी सदस्य होता है। उसके आसन को `बल मैक` कहते हैं। इसके सदस्य कॉमन्स सभा के चुनाव में भाग नहीं ले सकते और न ही इन्हें मताधिकार प्राप्त होता है। यह ब्रिटेन की सर्वोच्च अपीलीय अदालत है परन्तु व्यवहार में, अदालती काम में केवल क़ानूनी लॉर्डस जिनकी संख्या 9 है, भाग लेते हैं। विधि-निर्माण, वित्त-व्यवस्था और शासन-नियंत्रण में इसकी भूमिका गौण रह गई है, और वास्तविक राजसत्ता कॉमन सभा में केन्द्रित हो गई है।

House of Representatives
प्रतिनिधि सभा संयुक्त राज्य अमेरिका तथा अन्य देशों में विधान मंडल का निचला सदन जिसके सदस्य जनता द्वारा चुने जाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में इस सदन के सदस्यों की संख्या 435 है। इस सदन के सभी सदस्य प्रति दो वर्ष के पश्चात् निर्वाचित होते हैं। विधि-निर्माण और वित्त - व्यवस्था में इसके अधिकार उच्च सदन अथवा सीनेट के समान हैं।

Humanism
मानववाद, मानवतावाद 1. वह सिद्धांत जिसका आधार मानव हित तथा मानवाधिकार और मानव उत्थान है। इस सिद्धांत के अनुसार मानव-कल्याण सर्वोपरि है और यह मानव मूल्यों के संरक्षण पर बल देता है और लोकोपकारवाद का समर्थक है। 2. यह सिद्धांत मानवीय प्रतिष्ठा, गौरव, श्रेष्ठता तथा मानव मूल्यों के संरक्षण पर जोर देता है। इसका एक रूप मानवेन्द्र नाथ रॉय का उग्र-मानवतावाद है।

Human rights
मानव अधिकार वे अधिकार जो मनुष्यों के विकास के लिए न्यूनतम दशाएँ मानी जाती है और जिनका निरूपण संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को स्वीकृत एक घोषणा पत्र में किया है। इनमें समानता, स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता, शिक्षा और रोजगार के अधिकार महत्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त इनमें दासता, दास व्यापार और जाति, रंग, लिंग, भाषा अथवा राष्ट्रीयता पर आधारित भेद-भाव पर प्रतिबंध भी सम्मिलित है। इनका उद्देश्य प्रत्येक दशा और स्थिति में न्यूनतम मानव मूल्यों अर्थात् मानवीयता के न्यूनतम स्तर को सुरक्षित रखना है और विश्व शांति को बल प्रदान करना है।

Hunker
हंकर, अनुदार दली सन् 1945-48 की अवधि में न्यूयॉर्क की डेमोक्रेटिक पार्टी (लोकतंत्रीय दल) के अनुदारवादी गुट का सदस्य।

Hyparch
उपशासक किसी राज्य के शासक को उसके कार्यों में सहायता देनेवाला।


logo