मनोनीत उत्तराधिकारी, नामोद्दिष्ट उत्तराधिकारी किसी पद के लिए नामित या नियुक्त किया गया ऐसा उत्तराधिकारी जिसने पद से संबंधित कार्यभार अभी नहीं संभाला हो।
Hellenism
यूनानवाद 1. यूनानी संस्कृति, राष्ट्रीयता, भाषा, रीति-नीति का पक्षपोषक और प्रतिपादक सिद्धांत। 2. यूनानी राष्ट्रवाद।
Heptarchy
सप्तराज्य 1. ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें सर्वोच्च सत्ता सात व्यक्तियों के समूह में निहित हो, जैसे, स्विट्जरलैंड की संघीय परिषद्। 2. सातवीं तथा आठवीं शताब्दी में, इंग्लैंड में सात आंग्ल-सैक्सन राज्यों का राज्यमंडल। यद्यपि इन में से प्रत्येक राज्य का अपना-अपना शासक होता था तथापि सप्त शासकों में से कभी-कभी एक. शासक को अन्य शासकों द्वारा सर्वाधिपति भी मान लिया जाता था।
Herald
अग्रदूत, उद्घोषक प्राचीन काल में, राजा का एक अधिकारी जिसके मुख्य कार्य ये थे :- राजा की घोषणाएँ प्रसारित करना, उसके संदेश अन्य राज्यों या राजाओं तक पहुंचाना, युद्ध के समय राजदूत के रूप में अन्य राजाओं तथा सेनापतियों तक संदेश पहुँचाना, राजकीय समारोहों का प्रबंध करना, कुल चिह्नों के प्रयोग को नियमित करना, पूर्व-वर्तिता संबंधी प्रश्नों का निपटारा करना, कुल चिह्नों के अधिकारी व्यक्तियों के नामों तथा उनकी वंशावलियों की सूचियाँ बनाना, इत्यादि।
Hereditary dominion
वंशागत राज्य, पैतृक राज्य किसी उत्तराधिकारी को अपने पूर्वज से विधिवत् प्राप्त कुलक्रमागत राज्य।
Hereditary monarchy
वंशागत एकराराष्ट्रता, पैतृक एकराष्ट्रता वह राजतंत्र जिसमें एक राजा की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र राजसिंहासन का उत्तराधिकारी बनता है। ऐसे राजतंत्र को वंशक्रमानुगत राजतंत्र कहते हैं।
High command
हाई कमान 1. किसी दल का सर्वाधिक शक्तिशाली नेतृत्व मंडल। 2. सैनिक संगठन का सर्वोच्च मुख्यालय।
High commissioner
उच्चायुक्त राष्ट्रमंडलीय सदस्य राज्यों द्वारा एक-दूसरे के यहाँ प्रत्यायित राजदत `उच्चायक्त` कहलाते हैं।
High power committee
उच्चाधिकार प्राप्त समिति किसी महत्वपूर्ण विषय से संबंधित अत्यधिक शक्ति, सत्ता तथा अधिकार से सम्पन्न समिति। सरकार के सर्वोच्च पदाधिकारियों से गठित समिति को भी उच्चाधिकार प्राप्त समिति कहा जा सकता है। उच्चाधिकार समिति की सिफारिशें सामान्यतः सरकार द्वारा मान्य होती हैं।
High sea
महासमुद्र तटवर्ती राज्यों के भूभागीय समुद्र की समुद्रवर्ती सीमा से परे का समुद्री भाग जो सभी राज्यों के उपयोग के लिए खुला होता है और जिसके किसी भाग पर किसी राष्ट्र द्वारा स्वामित्व स्थापित नहीं किया जा सकता। इसे खुला समुद्र भी कहते हैं।