logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

War-like acts
युद्ध-सम कार्य सशस्त्र सैनिकों द्वारा की गई ऐसी गतिविधियाँ जो युद्ध न होते हुए भी युद्ध के समान हों।

War of independence
स्वतंत्रता युद्ध, स्वाधीनता संग्राम किसी अधीन देश द्वारा विदेशी सत्ता अथवा प्रभुत्व से मुक्त होने के लिए किया गया सशस्त्र या निःशस्त्र अभियान या आंदोलन।

War powers
युद्धकालीन शक्तियाँ युद्धकाल में कार्यपालिका को संसद-द्वारा प्रदत्त अथवा कार्यपालिका द्वारा स्वयमेव ग्रहण किए गए असाधारण अधिकार जिसका औचित्य यह है कि कार्यपालिका को देश की रक्षा के लिए सभी उपयुक्त एवं आवश्यक अधिकार तथा साधन उपलब्ध होने चाहिए और उस पर किसी प्रकार की सीमा नहीं होनी चाहिए।

War prisoner
युद्धबंदी युद्ध संक्रिया के दौरान किसी युद्धकारी राज्य द्वारा रणक्षेत्र में पकड़े गए सैनिक अथवा स्वदेश में ही पकड़े और नजरबंद किए गए शत्रु-राज्य के नागरिक तथा अन्य शत्रु रूपी व्यक्ति।

War propaganda
युद्ध-प्रचार, युद्ध संबंधी प्रचार संचार के किसी माध्यम से सोद्देश्य किया गया युद्ध-संबंधी प्रचार जिसमें विभिन्न प्रकार के युद्ध संबंधी सिद्धांत, विचार, तर्क-वितर्क, तथ्य, दोषारोपण तथा इस हेतु व्यवस्थित योजनाएँ सम्मिलित हैं। इस प्रचार का उद्देश्य शत्रु देश के नागरिकों का मनोबल गिराना होता है।

Warrant of precedence
पूर्वता अधिपत्र, पूर्वता निर्धारण पत्र राजकीय औपचारिक समारोहों पर बैठने के स्थानों का पूर्वताक्रम निर्धारित करने वाला राजकीय निर्देश पत्र। भारत में इस पूर्वता क्रम में 32 वर्ग दिए गए हैं जिनमें प्रथम दस इस प्रकार हैं :- 1. राष्ट्रपति 2. उपराष्ट्रपति 3. प्रधान मंत्री 4. राज्यपाल 5. भूतपूर्व राष्ट्रपति तथा गवर्नर जनरल 6. उपप्रधान मंत्री 7. उप राज्यपाल 8. भारत का मुख्य न्यायाधीश, लोक सभा का स्पीकर 9. केंद्रीय मंत्रिमंडल का मंत्री 10. भारत रत्न से अलंकृत महानुभाव।

Wartime alliance
युद्धकालीन सहबंध राज्यों के बीच वह संधि या समझौता जिसके अंतर्गत वे संयुक्त होकर किसी आक्रमणकारी शत्रु का सामना करते हैं परन्तु जिसका अस्तित्व केवल युद्ध की अवधि या कालावधि तक ही सीमित रहता है। युद्ध समाप्ति के पश्चात् संबद्ध राज्यों द्वारा इस प्रकार की संधि अथवा समझौते को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया जाता है।

War zone
युद्ध-क्षेत्र वह प्रदेश अथवा क्षेत्र जिसमें युद्धकारी राज्यों की सशस्त्र सेनाओं द्वारा युद्ध एवं युद्धात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाना वैध माना जाता है। इस क्षेत्र में तटस्थ राज्यों के क्षेत्र को छोड़कर, युद्धकारी राज्यों का भूमि-प्रदेश, समुद्री-प्रदेश तथा आकाश क्षेत्र तीनों शामिल हैं।

Watch-dog
हित-प्रहरी राष्ट्रीय संपत्ति, राष्ट्रीय मूल्यों तथा राष्ट्रीय हित की रक्षा के लिए सजग व्यक्ति।

Water boundary
जल सीमा दो या अधिक राज्यों के भू-भागों को पृथक् करने वाली नदी, खाड़ी, झील अथवा कोई अन्य इसी प्रकार का जलाशय।


logo