राज्य का क्रमिक अवसान, राज्य का अपक्षय मार्क्सवादी विचारधारा के अनुसार, समाज में पूँजीपतियों एवं श्रमिकों के निरंतर संघर्ष के परिणामस्वरूप राज्य के अंततः क्षय, नष्ट अथवा समाप्त हो जाने की स्थिति जिसके पश्चात् एक ऐसे वर्गीविहीन समाज की स्थापना होगी जिसे मार्क्स ने साम्यवादी समाज कहा है।
Wobbly
वोबली, विश्व-मजदूर इंडस्ट्रियल वर्क्स् ऑफ द वर्ल्ड (विश्व औद्योगिक श्रमिक) नामक संस्था का सदस्य।
Women suffrage
महिला मताधिकार नारियों द्वारा प्राप्त तथा प्रयोग में लाया गया मताधिकार अथवा राजनीतिक निर्वाचनों में वोट देने का अधिकार। ब्रिटेन में यह अधिकार सबसे पहले 1918 में दिया गया जिसमें महिलाओं के लिए तीस वर्ष की आयु निर्धारित की गई। किंतु 1928 में यह आयु-भेद भी समाप्त कर दिया गया। भारतीय संविधान में स्त्री-पुरुषों को समान रूप से यह अधिकार प्राप्त है और मताधिकार के लिए निर्धारित आयु 18 वर्ष है।
Workers' movement
श्रमिक आंदोलन, कामगार आंदोलन उद्योगों तथा कारखानों के श्रमिकों और कामगारों द्वारा अपने राजनीतिक अधिकारों तथा वेतन और काम की दशाओं में सुधार लाने और अन्य प्रकार से श्रमिकों के हितों की अभिवृद्धि करने के लिए संचालित संगठनात्मक अभियान अथवा संघर्ष।
Working committee
कार्यसमिति, कार्यकारिणी किसी दल या संगठन की कार्यकारी अथवा निर्णय लेने वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति, जैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्य समिति। इस समिति को ही हाई कमान कहा जाता है।
World citizen
विश्व नागरिक वह व्यक्ति जो अपने आचार-विचार, रहन-सहन, क्रियाकलापों के कारण किसी राज्य-विशेष का ही नहीं बल्कि समस्त विश्व का नागरिक माना जाता है। `विश्व नागरिक` की संकल्पना वास्तव में एक आदर्शवादी अथवा भावनापूर्ण संकल्पना है। अंतर्राष्ट्रीय समाज द्वारा जब तक आधुनिक राज्यों के अस्तित्व को समाप्त कर समस्त विश्व का एक राज्य के रूप में सुसंगठन नहीं किया जाता तब तक `विश्व नागरिक` की संकल्पना को यथार्थता अथवा वास्तविकता में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।
World community
विश्व समुदाय विश्व के सभी राज्यों में आपस में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों में इतना घनिष्ठ एवं सतत संसर्ग होना और उसके परिणामस्वरूप उनके सामान्य हितों का विकास होना कि इन राज्यों के पारस्परिक संयोग को एक समुदाय की संज्ञा दी जा सके। आज विश्व के 160 से भी अधिक राज्य इसी अवस्था में पहुँच गए हैं। अतः आज विश्व- समुदाय की संकल्पना साकार हो गई है।
World conference
विश्व सम्मेलन किसी विषय-विशेष से संबंधित पारस्परिक विचार-विमर्श के लिए विश्व के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की सभा, परिषद् अथवा समागम।
World convention
विश्व सम्मेलन विश्व की सामान्य समस्याओं अथवा सामान्य हितों के प्रश्नों पर विचार-विमर्श करने के लिए आयोजित राज्य-प्रतिनिधियों की औपचारिक सभा या सम्मेलन।
World Court
विश्व न्यायालय वह (अंतर्राष्ट्रीय) न्यायालय जिसका अधिकार-क्षेत्र विश्व के उन सभी राज्यों तक विस्तृत होता है जो उस न्यायालय के विधान (स्टेटयूट) को स्वीकार करते हैं। इस न्यायालय का संगठन इस विधान द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। इसमें विश्व की सभी प्रधान विधि प्रणालियों के प्रतिनिधि-सदस्य न्यायाधीश होते हैं। इस प्रकार के न्यायालय की स्थापना सर्वप्रथम 1919 में की गई जिसका नाम `स्थायी अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय` रखा गया। दूसरे महायुद्ध के उपरांत इसका स्थान वर्तमान `अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय` ने लिया है जो हेग (हालैंड) में स्थित हैं। इसमें 15 न्यायाधीश हैं जिनका निर्वाचन सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर महासभा द्वारा किया जाता है।