ग्राफीय पीठिका
एक लघु अंकरूपक जिसका प्रयोग GIS कंप्यूटरीकृत प्रणाली के साथ अंतरक्रियात्मक कार्य के लिए किया जाता है।
Grass root group
तृणमूल समूह
स्थानीय समूह जो अपने समुदाय में अवांछित कार्यों के विरुद्ध निरंतर - संषर्घ करते रहते हैं।
Grasshopper effect
टिड्डा प्रभाव
दीर्घस्थायी कार्बनिक संदूषकों का भूमंडलीय आसवन जिसमें तापमान के मौसमी चक्र का इस प्रकार से होना जिससे वार्षिक स्पंदनों में वे अधिक ऊंचाई पर चले जाते है।
Grassland management
घासस्थल प्रबंधन
घासस्थलों का प्रबंधन इस प्रकार करना कि चारे का अधिकतम उपयोग हो एवं घास की वृद्धि और ओज कम - से - कम बाधित हो।
Gravitational collector
गुरुत्वीय संग्राहक
कोयले के दहन के फलस्वरूप उत्पन्न अदाह्य पदार्थो को एकत्र करने की युक्ति जिसमें कणों के पृथक्करण के लिए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग किया जाता है।
Gravitational water
गुरुत्वीय जल
मृदा के कोशिकीय जल के अतिरिक्त इसमें विद्यमान शेष जल जो इसे संतृप्त करने के बाद गुरुत्वाकर्षण के मुक्त रूप से अंत : प्रवाहित होता है।
Gravity dam
गुरुत्व बांध
ऐसा बांध जो अपने जलाशय और मृदा - भार की कीलक शक्तियों के प्रतिवलन तथा सर्पण का प्रतिरोध करने के लिए अपनी आकृति और भार के वितरण पर निर्भर करता है।
Green belt
हरित पट्टी
पेड़ - पौधों का रोपण कर बनाया गया हरित क्षेत्र।
Green crime
हरित अपराध
पर्यावरण के प्रतिकूल किए जाने वाली विविध गतिविधियां, उनसे संबंधित सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक क्रियाकलाप।
Green development
हरित विकास
भूमि विकास तथा भवन - निर्माण की एक उभरती परम्परा, जिसमें पर्यावरणीय गुणता मानकों तथा आर्थिक पहलुओं पर बल दिया जाता है।