logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

सटक
सं. स्त्री.
हुक्का की लम्बी लचीली निगाली, लम्बी पतली तथा लचीली लकड़ी।

सटकबो
अ. क्रि.
धीरे से खिसक जाना, रफू चक्कर होना, चल देना।

सटका
सं. पु.
ताजी हुई पतली तथा लचीली लकड़ी।

सटकापोंदी
सं. स्त्री.
इधर से उधर खिसकने की क्रिया, कार्य के लिए इनकार न करके टालाटूली करने की क्रिया, यौगिक शब्द।

सटकाबौ
क्रि.
माला की गुरियों को ऊँगली की सहायता से धीरे से बिना आवाज के खिसकना।

सटकारबौ
अ. क्रि.
छड़ी से मारना, गुप्त तरीके से रूक जाना, व्यग्य प्रयोग।

सटपटाबो
अ. क्रि.
संकोच करना, हिचकिचाना, भौचक्का होना, दब जाना, सटपट शब्द करना।

सटबो
क्रि.
संगत में चलना, तालमेल रहना।

सटयाबो
क्रि.
साठ वर्ष की आयु पार कर जाने के कारण मस्तिष्क का गड़बड़ हो जाना।

सटर-पटर
सं. स्त्री.
चंचलता प्रदर्शित करने वाली बात- चीत या हाव- भाव निजी उपयोग का सामान, यौगिक शब्द।


logo