logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

सँजोओ
सं. पु.
दे. सँजोव।

सँजोबौ
क्रि.
कार्य विशेष के लिये आवश्यक सामग्री को कार्य स्थल पर यथा स्थान रखना।

संजोव
सं. पु.
चक्की के नीचे के पाट में बीचों बीच लगा कीला जो ऊपरी पाट को घूमने की धुरी होता है।

संझले
वि.
मँझले से छोटा।

सँतयाबो
सं. क्रि.
चमड़ा, कुचलना।

सँद
सं. स्त्री.
सन्धि, दो वस्तुओं के बीच का स्थान, गुंजाइश।

सँदना
सं. पु.
घोड़े को जब चरने और घूमने को खुला छोड़ा जाता है तो उसके आगे के दोनों पैरों का थोड़ा सा अन्तर देकर बाँध दिया जाता है ताकि वह भाग न सके, इसी बन्धन को संधना कहते है।

संदबाबो
सं. क्रि.
चुनवाना।

सँदैबो
क्रि.
संधान करना, औषधिक उपयोग की दृष्टि से औषधियों को किसी रस के साथ सड़ाना या पकाना।

सँनिया
सं. स्त्री.
एक प्रकार का रेशमी वस्त्र जो प्रायः पूजा करते समय पहना जाता है।


logo