logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

भनेंज
सं. पु.
पुरूष की बहिन का पुत्र।

भन्ना
सं. पु.
बड़े सिक्के के बदले प्राप्त होने वाले छोटे सिक्के, माल को बेचने का हिसाब तथा मुद्रा भुगतान।

भन्नाबौ
क्रि.
कीड़े आदि के डंक मारने के बाद देर तक होने वाली पीड़ा का आभास, रूठ कर चुप हो जाना तथा मुँह बिगाड़ लेना।

भन्नाटौ
सं. पु.
कानों में होने वाली सनसनाहट, किसी चोट का अनुवर्ती आभास, कीड़े आदि के डंक लगने के बाद की पीड़ा।

भपका
सं. पु.
शराब या अन्य आसव बनाने का देशी यन्त्र, लालटेन में खराबी के कारण रह- रह कर उठने वाली तेज लौ, ऊपरी दिखावा या नकली टीमटाम।

भपकी
सं. स्त्री.
भयभीत करने के लिए दिखावटी क्रोध, झूठी चेतावनी।

भपाड़ा
सं. पु.
बे सिर- पैर की गप।

भबकबौ
क्रि.
फूट- फूट कर रोने की इच्छा को दबाने पर भी उसका बार- बार प्रकट हो उठना, रह- रह कर तेज लौ छोड़ते हुए जलना।

भबका
सं. पु.
अर्क खींचने का यन्त्र।

भबरयाबौ
क्रि.
हलकी सूजन का आभास होना।


logo