logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

धामन
सं. पु.
एक वृक्ष जिसकी लकड़ी की काँवर गुलेल इत्यादि बनती है।

धामना
सं. स्त्री.
मनोंती सम्पन्न होने पर की जाने वाली गीत गोष्ठी।

धामा
वि.
प्राणनाथ जी का सम्प्रदाय जिसका मूल स्थान पन्ना है।

धामुन
सं. पु.
एक वृक्ष।

धाय
सं. स्त्री.
बच्चों को दूध पिलाने और पालन करने वाली माँ के अतिरिक्त अन्य स्त्री, राजाओं के बच्चों को प्रायः दूसरी स्त्रियाँ दूध पिलाती थी।

धार
सं. स्त्री.
रेखा, प्रायः गहरी रेखा, तलवार- छुरी- चाकू आदि का पैना किनारा, बहाव, नदी की धार, तेल की धार आदि।

धारन
सं. स्त्री.
धारण, अंगीकार करने की क्रिया।

धारणा
सं. स्त्री.
धारणा, मन में बैठ जाने वाला विचार, धृष्टिकोण।

धारा
सं. स्त्री.
दशा, अधिकतर बुरी दशा, व्यक्तित्व का बाह्म रूप, नदी आदि का बहाव।

धारी
वि.
धारण करने वाला।


logo