logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

डगरबौ
क्रि. अ.
चलना, मंद गति से चलना, हिलना।

डगरिया
सं. स्त्री.
डाल।

डगैन
सं. स्त्री.
मछली मारने की बंसी के धागे में लगी हुई हलकी लकड़ी जो तैरती रहती है, उसी से मछली फाँसने का पता चलता है।

डटइया
सं. पु.
डाँटने वाला।

डटबौ
क्रि.
दृढ़तापूर्वक सामना करना अड़ जाना।

डटवाबौ
क्रि.
पीपे के मुहँ पर चद्दर की टिकिया राँगे से जुड़वाना।

डटआई
सं. स्त्री.
डाटने की क्रिया, राँगे से पीपे का मुँह बन्द करने की क्रिया, डाट लगवाने का पारिश्रमिक।

डटैया
सं. पु.
डाटने वाला फटकारने वाला।

डटो
वि.
अड़ा, सजा हुआ।

डठुआ
सं. पु.
भूमि पर खड़े कटे हुए पौधों के डण्ढल, भाजी या पत्तों के डण्ठल।


logo