logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

डामल
सं. पु.
डामर, तारकोल, आभूषणों पर छिलाई का काम।

डायरी
सं. स्त्री.
दैनन्दिनी, छोटी सी कापी।

डार
सं. स्त्री.
वृक्ष की शाखा, डहर, मिटटी का ऊँचा गोल तली का पात्र।

डारबौ
क्रि.
गिराना, खोना।

डारिया
सं. स्त्री.
अनाज या पानी भरने के लिए मिट्टी का ऊँचा गोला तली का बर्तन डहर।

डाली
सं. स्त्री.
उपहार स्वरूप भेजे जाने वाले फल फूल, हाथी को खिलाने के लिए काट कर लायी गयी बरगद, पीपल, पाकर, ऊमर आदि को पतली शाखाएं।

डिंगरा
सं. पु.
गुड़ या भात आदि का जमा हुआ टुकड़ा, मिटटी का ढेला।

डिंगरिया
सं. स्त्री.
शुद्ध चाँदी की सिल्ली से काटा हुआ भाग, नमक की डली, गुड़ की ढेली।

डिगडिगी
सं. स्त्री.
बाजीगर की डमरू।

डिगबौ
क्रि.
विचलित होना, प्रण या व्रत को छोड़ना।


logo