logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

खँगार
सं. पु.
एक जाति, इसने बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध दुर्ग कुण्डार को चन्देलों से छीनकर खँगार राजवंश की स्थापना की थी जिसे कालान्तर में बुन्देलों ने समाप्त कर दिया था।

खँगारबो
सं. क्रि.
कपड़ा- बर्तन आदि धोना, किसी वस्तु को साफ करने में अन्तिम धुलाई करना, खँगालना।

खँगालना
स. क्रि.
थोड़े पानी से साफ करना, खाली करना, सब कुछ उठा ले जाना या चुराना, खोजना, जाँच पड़ताल करना।

खँगौरिया
सं. स्त्री.
हँसुली, सुतिया, गले का सोन या चाँदी का ठोस आभूषण, इसका अगला भाग मोटा चौकोर और कलात्मक होता है, पिछला गोल और पतला होता है।

खँचना
क्रि.
निशान पड़ना, चिह्न पड़ना, चिंच जाना, कीचड़ या दल दली भूमि।

खँचाना
क्रि. स.
खींचना, निशान बनाना।

खँजड़ी
सं. स्त्री.
एक ओर खुला तथा एक ओर चमड़े से मढ़ा लकड़ी का ताला, वाद्य।

खँजड़ी
कहा.
बजा न आवे खंजडी, मृदंग की साई लेत।

खँजन
सं. पु.
एक पक्षी जिसके नेत्र सुन्दर होते हैं।

खँजरा
सं. पु.
मजबूती के लिए आड़ी ईटों की चिनाई।


logo