logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

आँगन
सं. पु.
प्रांगण, मकान के अन्दर का खुला भाग।

आँगलें
क्रि. वि.
आगे की ओर।

आँगी
सं. स्त्री.
अंगिया, चोली, कुरती।

आँगुर
सं. पु.
अंगुल का माप, देखिये. अँगुरा।

आँगुरी
सं. स्त्री.
देखो इसका शुद्ध रूप अंगुली।

आँगू
वि.
आगे, सामने, सम्मुख।

आँगे देना
तौल ठीक न होने पर अगर कम वजन के बाँट नहीं है और माल कम है तब सामान वाले पलड़े पर वजन पूरा करने के लिए कोई और चीज रख लेना।

आँगे
क्रि. वि.
आगे, भविष्य में।

आँगे
दे. आँगू, अँगाऊँ।

आँगो
सं. पु.
भविष्य, आने वाला समय, अगलाप भाग। प्रयोग आँगो चेतौ- भविष्य की सोचो।


logo