logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

आँख सेंकना
क्रि.
सुन्दर स्त्रयों को देखकर आनन्द लेना।

आँखन झूलबौ
क्रि.
किसी मार्मिक दृश्य का बार- बार स्मरण आना, मन पर छा जाना।

आँख लगबौ
क्रि.
नींद आ जाना सो जाना।

आँखें खुलबौ
क्रि.
असलियत जान लेना, भ्रम दूर हो जाना।

आँख जुड़ाबौ
क्रि.
किसी को देखकर आत्मिक आनन्द प्राप्त होना।

आँख दिखावौ
क्रि.
धमकाना, आँखों के इशारों से मना करना।

आँख नटेरबौ
क्रि.
आँखे पाड़- फाड़कर देखना, पलकों का बंद हो जाना, पलकें न झपकना।

आँखफोड़ा
सं. पु.
एक प्रकार का हरा कीड़ा जो बहुत उछलता है और इसलिये कभी- कभी आँख पर चोट पहुँचा देता है।

आँखमिचौनी, आँख मिचौली
सं. स्त्री.
बच्चों का एक खेल जिसमें एक बच्चे की आँख बन्द करके सब छिप जाते हैं, फिर वह बच्चा सब को खोजता है और छूता है जो बच्चा छू जाता है उसे दहाई कहते हैं और फिर उसकी आँख बन्द की जाती है, उदाहरण- आँख में धूल झोंकना, आँखे खुलना- आँखें निकारवो- आँख- आँख मूदवो, आँख चेंथरी पै।

आँग
सं. पु.
अवयव, शरीर इसका शुद्ध रूप है अंग, शरीर का बाह्रय भाग, शरीर का गुप्तांग वाला भाग, उदाहरण- आँग गिरवो- गर्भपात होना।


logo