logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VII)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VII)

बसुला, बसूला
लकड़ी छीलने, तोड़ने या गढ़ने का एक औजार।
संज्ञा
[सं. बासि + ला]

बसूली
छोटा बसूला।
संज्ञा
[हिं. बसूला]

बसेंड़ा
पतला बाँस।
संज्ञा
[हिं. बाँस + ड़ा]

बसे
वास किया, रहे।
क्रि. अ.
[हिं. बसना]
इहिं बिधि बन बसे रघुराइ। डासि कै तृन भूमि सोवत, द्रुमनि के फल खाइ ९-६०।

बसेरा
बसने या रहनेवाला।
वि.
[हिं. बसना]

बसेरा
रात को यात्री के टिकने का स्थान।
संज्ञा

बसेरा
रात को पक्षियों के रहने का स्थान।
संज्ञा
बसेरा करना - (१) रहना, निवास करना। (२) घर बनाकर बसना। बसेरा लेना - रहना, वास करना। बसेरा देना - (१) ठहराना। (२) आश्रय देना।

बसेरा
बसने या रहने का भाव, आबाद होना।
संज्ञा

बसेरी
रहनेवाला, निवासी।
वि.
[हिं. बसेरा]

बसेरो, बसेरौ
वह स्थान जहाँ टिककर रात बितायी जाती है, बासा।
संज्ञा
[हिं. बसेरा]
बसेरौ करै - डेरा डाले, निवास करे, ठहरे। उ. - बहुतै करौ उद्यम परिहरै। निर्भय ठौर बसेरौ करै-३-१३। कीन्हौ बसेरौ - घर बनाकर बस गये। उ. - कहा भयौ जो देश द्वारका कीन्हो दूर बसेरौ। लियो बसेरो - वास किया, रहे। उ. - कब हरि बालक भए गर्भ कब लियो बसेरौ।


logo