logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VII)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VII)

बहानो, बहानौ
बहाना, हीला।
संज्ञा
[हिं. बहाना]
इहै बहानो कारि लियो हरि मन अनुराध्यो-१५४१।

बहायो, बहायौ
प्रवाहित किया।
क्रि. स.
[हिं. बहाना]
सो (रस) यह परम उदार मधुप ब्रज बीथिनि माँझ बहायो-2९९८।

बहार
वसंत ऋतु ।
संज्ञा
[फ़ा.]

बहार
आनंद, प्रफु्ल्‍लता।
संज्ञा
[फ़ा.]

बहार
यौवन का विकास।
संज्ञा
[फ़ा.]

बहार
शोभा, सुंदरता।
संज्ञा
[फ़ा.]

बहारना
झाड़ू देना।
क्रि. स.
[हि. बुहारना]

बहावत
बहाता है, दूर करता है, अलग करता है।
क्रि. स.
[हि. बहाना]
बंधन कर्म कठिन जे पहिले, सोऊ काटि बहावत-२-१७।

बहावहि
धारा में प्रवाहित कर दो
क्रि. स.
[हिं. बहाना]
प्रथम बहाइ देउ गोबर्धन ता पाछे ब्रज खोदि बहावहि-९४७।

बहावहु
धारा में प्रवाहित कर दो।
क्रि. स.
[हिं. बहाना]
(क) ब्रज के लोगन धोइ बहावहु -९७०। (ख) गाइ गोप ब्रज सबै बहावहु-१०४६।


logo