जीवनी कोष, जीवनचरित कोष
वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित जीवन वृत्त।
Biscoe time number
विस्को समय संख्या, विस्को समयांक
शेल्फ पर काल क्रमानुसार पुस्तकें लगाने के लिए बिस्को द्वारा निर्धारित पद्धति से संक्षिप्त रूप में तिथि बताने वाली पुस्तक संख्या।
block accesaion
सामूहिक परिग्रहण
पुस्तकालय में प्राप्त बहुत सी पुस्तकों का एक साथ परिग्रहण। उसमें पुस्तक विशेष को कोई संख्या या चिह्न नहीं दिया जाता।
block arrangement
(पुस्तकों का) स्थूल व्यवस्थापन
पुस्तकालय में पुस्तकों को वर्गीकरण के अनुसार निश्चित शेल्फों में रखने की विधि।
block plan
(पुस्तकों का) स्थूल व्यवस्थापन
देखिए 'block arrangement'
bone folder
मोड़ पटरी, बोन फोल्डर
अस्थि, लकड़ी या किसी मजबूत पदार्थ का लगभग 8 इंच लम्बा और एक इंच चौड़ा टुकड़ा जो जिल्दसाजी में कागज आदि मोड़ने के काम आता हैं।
book arrangements
ग्रंथ व्यवस्था, ग्रंथ व्यवस्थापन, ग्रंथ विन्साय
पुस्तकालय में शेल्फों पर किसी निश्चित क्रम से पुस्तके रखने की क्रिया।
book card
पुस्तक कार्ड
ऐस कार्ड या पत्रक जिस पर पुस्तक विशेष का विवरण अंकित हो (जैसे शीर्षक, लेखक, परिग्रहण संख्या, वर्ग संख्या इत्यादि) और जिसका उपयोग निर्गत की गई पुस्तकों का लेखा रखने में किया जाए।