प्रकाश कंसोल पर लगा एक नियंत्रण जिससे कंसोल की समस्त मंदनीय प्रप्तियाँ बढ़ या घट सकती हैं।
Din (Deutsche Industrie Norm)
ड्वात्शे इंडस्ट्री मानक
चलाचित्रों में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्ता मानक। यह मानक जर्मनी में ड्वात्शेन नॉर्मेन नॉर्मन आउसशुस द्वारा दिया गया था।
Diode
डायोड
अक अर्ध-चालक अथवा निर्वात युक्ति, जिसमें दो इलैक्ट्रोड होते हैं-एक प्लेट और दूसरा कैथोड। डायोड द्वारा केवल एक दिशा में धारा प्रवाहित की जाती है। एकमार्गे कपाट/वाल्व की तरह कार्य करते हैं। प्रतयावर्तो संकेतों, स्विचन, विमाड्यूलन आदि के समंजन में इसका प्रयोग होता है।
Diorama
दूरदृश्य, डायोरमा
एक रंगी हुई अर्धवृत्ताकार व्यवस्था जो सामने रखे त्रि-आयामी (श्री-डइमेन्शनल) विषय के लिए पृष्ठभूमि का कार्य करती है।
Dip (Dual In-Line Package)
डिप (द्नवि-पंक्तिबद्ध संवेष्ठन)
परिपथ पटल पर समांतर दोहरे तारों की पंक्तियों से चिप अनुलग्न होते है और इसलिए इनको द्वि-पंक्तिबद्ध संवेष्ठन कहा जाता है। इसको केवल डिप भी कहते हैं। डिप को कभी-कभी "बग" भी कहा जाता है।
">
Direct Sound
प्रत्यक्ष ध्वनि
शूटिंग के समय रिकार्ड किया गया संगीत, शोर अथवा वक्तव्य।
Disfigurement
विकृति
आनुवंशिक कारणों या विभिन्न बीमारियों, दुर्घटनाओं, शल्यचिकित्सा, लड़ाई-झगड़ों, हमले या स्वयं पैदा किए गए घावों से उत्पन्न विकृति।
Dispersion
प्रकीर्णन
ध्वनि प्रकीर्णन वह प्रक्रिया है जिसमें एक जटिल ध्वनि तरंग से इसके विभिन्न संघटक भागों का पृथक्करण होता है। सैदधांतिक रूप से यह एक प्रकाशीय फ्रिज्म द्वारा प्रकाश वर्णक्रम के बनने के समान एक घटना है। ध्वनी तरंगों का प्रकीर्णन करने वाली युक्ति को ध्वनि-फ्रिज्म करते है।
Dissolve
मिक्स दृश्य
वह दृश्य जो स्क्रिन पर पूर्व निर्धारित समय में खत्म होता जाता है, साथ ही दूसरा दृश्य स्क्रिन पर छायांकित होता जाता है। यह प्रक्रिया आष्टिकल विधि दवारा ऑप्टिकल कैमरे से शुरू होती है।
Dissonance
बेसुरापन
श्रोता के अनुभव को वर्णित करने के लिए प्रयुक्त दो शब्द है :- सुरीलापन तथा बेसुरापन। जब दो या अधिक स्रोतों से उतपन्न ध्वनि का प्रभाव आनंददायक है तब इसे सुरीला तथा यदि कर्णकटु है तो इसे बेसुरा कहा जाएगा।