logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Gloeocapsamorpha
ग्लिओकैप्सामॉर्फा
एक हरित शैवाल वंश। ओर्डोविशिन व साइल्यूरियन युग के ये पादप आधुनिक शैवाल ग्लिओकैप्सा सरीखे होते हैं।

Glomerisporites
ग्लोमेरीस्पोराइटीज़
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग का एक अनंतिम वंश। क्रिटेशस युग के ये गुरुबीजाणु अंडाकार होते हैं।

Glossopteridales
ग्लॉसोप्टेरिडेलीज़
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक गण। मुख्यतः पर्मियन युग के ये पादप गौंडवाना महाखंड के मुख्य पादप थे। प्रमुख वंश हैं - गलॉसॉप्टेरिस व गैंगैमॉप्टेरिस।

Glossopteris
ग्लॉसोप्टेरिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के ग्लॉसोप्टेरिडेलीज़ गण का एक वंश। मुख्यतः पर्मियन युगीन पत्तियों पर आधारित इस वंश के अब और अंग भी खोजे जा चुके हैं। इन कुन्ताकार पत्तियों में स्पष्ट मध्यशिरा होती है।

Glossopteris flora
ग्लॉसोप्टेरिस वनस्वातिजात
गौंडवाना महाखंड की उत्तर पैलियोज़ोइक से मीसोज़ोइक युग तक की वनस्पति। मुख्य वंश हैं ग्लॉसोप्टेरिस व गैंगेमॉप्टेरिस।

Glossotheca
ग्लॉसोथीका
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के ग्लॉसोस्पेरिडेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। पर्मियन युग के इन परागधारी अंगों के वृन्त शाखित होते हैं।

Glyptolepis
ग्लिप्टोलेपिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के वोल्टज़िएलीज़ गण का एक अनन्तिम वंश। पर्मियन युग के ये शंकु लम्बे तथा झुडों में विन्यस्त रहते हैं।

Gnetopsis
नीटॉप्सिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज़ गण का एक अनन्तिम वंश। कार्बनी युग के इन क्युप्यूलों में अनेक बीजाण्ड होते हैं।

Gondwanaland
गोंडवाना महाखंड
एक प्राचीन अधिमहाद्वीप जिसमें दक्षिणी अमरीका, अफीका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण ध्रुव प्रदेश तथा प्रायद्वीपीय भारत शामिल थे। इस पर्मियन-कार्बनी भूखंड की प्रमुख वनस्पति ग्लॉसोप्टेरिस-वनस्पति थी।

Gosslingia
गौसलिंगिया
संवहनी पादपों के जोस्टेरोफिल्लॉप्सिडा वर्ग का एक वंश। डिवोनियन युग के इन पादपों में भूमिगत राइज़ोम तथा द्विशाखित अक्ष होता है।


logo