logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Eardrum
कान का परदा, कर्ण-पटल
बाह्य कर्ण द्वारा ग्रहण की गई ध्वनि कर्ण नलिका से होकर कर्ण झिल्ली, जहाँ कर्णनलिका का अंत होता है, से टकराती है। इस झिल्ली को कर्ण पटल भी कहते हैं। कर्ण पटल के दूसरे छोर पर अस्थिकाएँ होती है, जिन्हें आम तौर पर हैमर, एन्विल तथा स्टिरप कहते हैं। इनमें से एक अस्थिका कर्ण-पटल के साथ जुड़ी होती है तथा यह कंपनों को अंडाकार गवाक्ष तक भेजती है।

Early Reflection
आरंभिक परावर्तन
इसको समझने के लिए अनुरणन-प्रक्रिया परिज्ञान आवश्यक है। पहला परावर्तन एक अंतराल के बाद आता है जिसे आरंभिक समय विलंब अंतराल कहते है। इसके पशचात् अनेक परिवर्तन होते है जिससे अनुरणन-क्षेत्र घट जाता है। पहले 70 मिलि स्कंड की अवधि में, परंतु आरंभिक समय विलंब अंतराल के बाद आने वाले परावर्तनों को आरंभिक परावर्तन कहते है।

Earphone
कर्ण-फोन, ईयरफोन
छोटे आकार का वैद्युत ध्वनि ट्रंसडूयूसर जिसे सीधे कर्णनीलका से जोड़ा जा सकता है। व्यास में छोटी, सीमित घ्रमण तथा उचच अनुनादी आवृत्ति वाली युक्ति होने पर भी आनम्यता के कारण संतोषजनक रूप से कार्य कर सकती है।

Earthenware
मृद्पात्र, मिट्टी के बरतन
मिट्टी से बना बरतन।

Earth Station
अर्थ-स्टेशन
भूकेंद्र उपग्रह संचार अभिग्रहण के लिए प्रयुक्त डिशा।

Ease-In, Ease-Out
गतिवर्धन एवं मंदन, ईज़ इन-ईज़ आउट
एक पेन, जूम या संयुक्त गति में उसके आरंभ और अंत में उत्तरोत्तर वर्धन और मंदन।

Easy Chair
आरामकुर्सी
आराम के लिए प्रयोग की वाली लंबी कुर्सी।

Echo
गूंज, प्रतिध्वनि
1. परावर्तन (रिपलेक्शन) क्रिया द्वारा ध्वनि की गुंजन या ध्वनि की प्रतिध्वनि। 2. एकल परावर्तन से ध्वनि की बारंबारता।

Edit Decision List (Edl)
एडिट डिसीज़न लिस्ट (इ.डी.एल)
कंप्यूटर या कागज पर लिखे गए या प्रदर्शित संपादक के निर्णयों की सूची में असंयोजित (ऑफ लाइन) संपादन क्रिया के दौरान किए जाने वाले काट-छांट (कद्स) का विवरण होता है और एक पांकित संपादन ऑन लाइन संपादन) के समय इस सूची को ध्यान में रखकर अंतिम संपादन किया जाता है।

Editor
संपादक
वह व्यक्ति जो समाचार पत्र अथवा प्रसारित होने वाले समाचारों की तैयारी हेतु निर्देश दे।


logo