वह अनुदैर्ध्य अंग (जैसे तना), जिससे दूसरे अंग निकलते हैं।
Axoneme
एक्सोनीम, अक्षसूत्र
पक्ष्माभ (सिलिया) और कशाभिका (फ्लेजेला) का अ7य सूक्ष्म नलिकाकार घटक।
Azygospore
अयुग्माणु
वह जनन-कोशिका, जो संरचना में युग्माणु सदृश हो, परन्तु युग्मक-धानियों (गैमीटैन्जिया) के संभोग से न उत्पन्न हुई हो, जैसेः स्पाइरोगाइरा की कुछ जातियों (स्पीशीजः में पाई जाने वाली।
Azygote
कक्ष
अगुणित अनिषेक जनन द्वारा उत्पन्न व्यष्टि।
Bacillus Anthracis
बेसिलस एन्थ्रेसिस
बेसिलस वंश की एक जाति। यह ऐन्थ्रक्स नामक बीमारी पैदा करता हैं।
Bacillus Radicicola / Rhizobium Leguminosarum
बेसिलस रेडिसिकोला / बेसिलस लेग्यूमिनोसेरम
बेसिलस वंश (जीनस) की एक जाति। यह जीवाणु प्रायः शिंबी कुल के पौधों की मूल गुलिका में होती है। यह सीधा ही वायुमंडल की नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है।
Back Cross
प्रतीप संकर, प्रतीप संकरण
संतति जीव का अपने जनकों में से किसी एक के साथ संकरण।
Backward Mutation
प्रतीप उत्परिवर्तन
उत्परिवर्ती का अपने मूल रूप में प्रत्यावर्तन।
Bacteria
बैक्टीरिया
एक-कोशिकी सूक्ष्मजीवों का एक विशाल वर्ग। इन केन्द्रकहीन और पर्णहरितहीन जीवों में जनन-क्रिया असूत्री विभाजन द्वारा होती हैं। केन्द्रक के स्थान पर क्रोमेटिन पदार्थ व्याप्त रहता है। जीवाणुओं का वर्गीकरण आकृति के अनुसार किया जाता है। उदाहरण -